Monday, July 20, 2020

कान्ये वेस्ट गर्भपात पर बोलते हुए रो पड़े, कहा- मैं और किम अपना पहला बच्चा नहीं चाहते थे July 20, 2020 at 01:18AM

अमेरिकी रैपर कान्ये वेस्ट ने रविवार को साउथ कैरोलिना में राष्ट्रपति चुनाव के लिए कैंपेन की शुरुआत की। उन्होंने 4 जुलाई को चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। उसके बाद उनकी यह पहली रैली है। रविवार को अपनी स्पीच के दौरान वे रो पड़े। कान्ये इंटरनेशनल ट्रेड और गर्भपात पर बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किम कर्दाशिंया (उनकी पत्नी) और वे अपना पहला बच्चा नहीं चाहते थे।

अपने स्पीच में उन्होंने कई विवादित टिप्पणियां कीं। उन्होंने गर्भपात पर काफी देर तक बोला। उन्होंने दावा किया कि वे और उनकी तब की गर्लफ्रेंड किम कर्दाशियां अपने पहले बच्चे को खत्म करने का विचार किया था। उन्होंने कहा कि जो महिलाएं पहली बार मां बनती हैं, उन्हें 10 लाख डॉलर दिया जाना चाहिए।

कैंपेन के दौरान 43 साल के कान्ये वेस्ट बुलेटप्रूफ वेस्ट में थे। उन्होंने स्टेज पर माइक्रोफोन के बिना बात की। उन्होंने अपने पहले बच्चे को लेकरकहा कि वह (किम कर्दाशियां) महीनों तक रोती रही। हमें यह बच्चा नहीं चाहिए था। उसके हाथ में पिल्स थे। काफी विचार के बाद हम बच्चे के लिए तैयार हुए। दोनों की पहले बच्चे का नाम नॉर्थ है।

मां ने मेरी जान बचाई

वेस्ट ने दावा किया कि उनके पिता भी चाहते थे कि उनकी मां गर्भपात करवा ले। उन्होंने रोते हुए कहा- मेरी मां ने मेरी जान बचाई। कोई कान्ये वस्ट नहीं होता, क्योंकि मेरे पिता बेहद व्यस्त रहते थे। मेरी मां ने मुझे जीवन दिया।

सिविल राईट एक्टिविस्ट टबमैन पर भी आरोप लगाए

अपने स्पीच के दौरान उन्होंने मानवाधिकार कार्यकर्ता हैरिएट टबमैन पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अडरग्राउंड रेलरोड कंडक्टर ने हमेशा से गोरों के लिए काम किया। उन्होंने कभी गुलामों को आजाद नहीं कराया। टबमैन 19वीं शताब्दी के अमेरिका के सबसे सम्मानित शख्सियतों में से एक थीं।

पॉलिट्को न्यूज की रिपोर्ट मेंकहा गया है कि वेस्ट ने कई राज्यों में चुनाव के लिए क्वालीफाई करने की समय-सीमा मिस कर दी है। हालांकि, पिछले हफ्ते वे ओक्लाहोमा से क्वालिफाई कर गए थे। राज्य के नियम के अनुसार, वेस्ट को सोमवार दोपहर तक साउथ कैरोलिना से क्वालिफाई करने के लिए 10 हजार हस्ताक्षर की जरूरत थी।

एलन मस्क ने समर्थन दिया

कान्ये वेस्ट के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद ही टस्ला के सीईओ एलन मस्क ने उन्हें अपना समर्थन दे दिया था। वेस्ट ने 21 बार ग्रैमी जीता है।

ये भी पढ़ें

वेस्ट ने कहा- इस बार राष्ट्रपति चुनाव लड़ूंगा, टेस्ला के सीईओ मस्क बोले- मेरा आपको पूरा समर्थन



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी रैपर ने रविवार को साउथ कैरोलिना में कैंपेन की।

No comments:

Post a Comment