Monday, July 20, 2020

राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- मास्क पहनना देशभक्ती है तो यहां उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं; दुनिया में अब तक 1.48 करोड़ केस July 20, 2020 at 04:45PM

दुनिया में कोरोनावायरस के अब तक 1 करोड़ 48 लाख 50 हजार 443 संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें 88 लाख 98 हजार 780 ठीक हो चुके हैं, जबकि 6 लाख 13 हजार 139 की मौत हो चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपतिडोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को ट्वीट किया- अगर मास्क पहनना देशभक्ती है, तो यहां उनसे बड़ा कोई देशभक्त नहीं है। वहीं, रविवार को फॉक्स न्यूज के इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वे मास्क पहनने में विश्वास रखते हैं, लेकिन इससे कई दिक्कतें भी होती हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 39,61,429 1,43,834 18,49,989
ब्राजील 21,21,645 80,251 14,09,202
भारत 11,54,917 28,099 7,24,702
रूस 7,77,486 12,427 5,53,602
द.अफ्रीका 3,73,628 5,173 1,94,865
पेरू 3,57,681 13,384 2,45,081
मैक्सिको 3,49,396 39,485 2,17,423
चिली 3,33,029 8,633 3,03,992
स्पेन 3,11,916 28,422 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,95,372 45,312 उपलब्ध नहीं

फ्रांस: 400 नए क्लस्टर मिले
फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। यहां वायरस के करीब 400 नए क्लस्टर मिले हैं। वहीं, फ्रांस पहला देश हैं, जहां दुकानों, रेस्टोरेंट और बैंक जैसी बंद जगहों पर भी मास्क पहनना होगा। नियम नहीं मानने वालों पर 135 यूरो ( 11,565 रु.) तक का जुर्माना भी लिया जा सकता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल बेल्जियम में यूरोपीय संघ के समिट में डॉक्यूमेंट्स देखते हुए। नेताओं का कहना है कि 27 यूरोपीय संघ के नेता वायरस राहत पैकेज के समझौते पर पहुंच सकते हैं।

ब्राजील: 80 हजार मौतें
ब्राजील में मरने वालों की संख्या 80 हजार से ज्यादा हो गई है। यहां 24 घंटे में 20 हजार से ज्यादा केस मिले हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमितों की संख्या 21 लाख से ज्यादा हो गई है। अब तक 14 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, ब्राजील के शिक्षा मंत्री मिल्टन रिबेरो और नागरिता मंत्री ओनिक्स लोरोंजोनी कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। दोनों घर से काम करते रहेंगे।

महामारी के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो रिआ पक्षी (उड़ नहीं सकती) को दाना खिलाते। देश में संक्रमण के मामले 21 लाख से ज्यादा हो गए हैं।

इजराइल: नर्सें हड़ताल पर
इजराइल के अस्पतालों में स्टाफ की कमी और काम की खराब परिस्थितियों को लेकर नर्सें हड़ाल पर हैं। देश में अब तक 52 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 415 लोगों की जान जा चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो न्यू जर्सी की है। यहां महामारी के बीच दो बुजुर्ग मास्क पहनकर जरूरत का सामना खरीदते नजर आए। अमेरिका में अब तक 37 लाख से ज्यादा संक्रमित हो चुके हैं।

No comments:

Post a Comment