Tuesday, July 14, 2020

फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी, ब्राजील में एक ही दिन में 40 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले; दुनिया में अब तक 1.33 करोड़ केस July 14, 2020 at 05:01PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 1 करोड़ 33 लाख 36 हजार 616लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 77लाख 82 हजार 643 ठीक हो चुके हैं। वहीं,5 लाख 77हजार 861 की जान गई है।फ्रांस में सभी सार्वजनिक स्थानों पर अगले कुछ हफ्तों तक मास्क लगाना जरूरी कर दिया गया है। राष्ट्रपति इम्मैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को इसकी घोषणा की। यहां अब तक 1 लाख 72 हजार 377 मामले सामने आए हैं और 30 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

वेनेजुएला की राजधानी कारकस और इसके पड़ोसी राज्य मिरांडा में बुधवार से लॉकडाउन लागू कर दिया गया। उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्यूज ने मंगलवार को कहा कि देश के लोगों की सुरक्षाके लिए यह फैसला किया गया है। यहां अब तक 9 हजार 707 मामले सामने आए हैं और 93 मौतें हुई हैं।

10 देश जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 35,45,077 1,39,143 16,00,195
ब्राजील 19,31,204 74,262 12,13,512
भारत 9,37,487 24,315 5,93,080
रूस 7,39,947 11,614 5,12,825
पेरू 3,33,867 12,229 2,23,261
चिली 3,19,493 7,069 2,86,220
मैक्सिको 3,11,486 36,327 1,93,976
स्पेन 3,03,699 28,409 उपलब्ध नहीं
द.अफ्रीका 2,98,292 4,346 1,46,279
ब्रिटेन 2,91,373 44,968 उपलब्ध नहीं

ऑस्ट्रेलिया: पीएम मॉरिसन ने कहा- दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने कहा है कि संक्रमण की दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा। उन्होंने मंगलवार को कहा,‘‘दूसरी लहर में देश को बंद किया गया तो बेरोजगारी और बढ़ेगी। ऐसा करना ठीक नहीं होगा। जब तक ऑस्ट्रेलिया में दूसरे देशों से मेडिकल सप्लाइ और फ्रेट नहीं पहुंचता तब तक संक्रमण को खत्म करना संभव नहीं है।’’

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में बीते शनिवार को क्रॉसरोड होटल से बाहर निकलती एक सफाईकर्मी। होटल में कुछ संक्रमित मिलने के बाद इसे लॉकडाउन किया गया है।

हॉन्गकॉन्ग: डिजनीलैंड फिर से बंद किया गया

हॉन्गकॉन्ग ने अपने यहां यात्रा प्रतिबंध और सोशल डिस्टेंसिंग के नियम सख्त कर दिए हैं। यहां तीसरी लहर की आशंका है। ऐसे में डिजनीलैंड को दोबारा बंद कर दिया गया। एक महीनेपहले ही इसे खोलने की इजाजत दी गई थी। बीते एक हफ्ते मेंयहां 236 नए केस सामने आचुके हैं। सोमवार को केवल 52 नए मामलों की पुष्टि हुई, जिनमें 41 लोकलकेस हैं और बाकि 11 मामले बाहर से आए हैं।]

यह फोटो 18 जुलाई की है जब हॉन्कॉन्ग डिजनीलैंड को लॉकडाउन के बाद दोबारा खोला गया था। अब इसे फिर से बंद कर दिया गया है।

ईयू: सर्बिया और मोंटेनग्रो सुरक्षित देशों की लिस्ट से बाहर

यूरोपियन यूनियन(ईयू) ने सर्बिया और मोंटेनग्रो को अपने सुरक्षित देशों की लिस्ट से बाहर कर दिया है। अब ईयू के लोग इन दोनों देशों में बिना किसी जरूरी काम के यात्रा नहीं कर सकेंगे। जर्मनी ने बढ़ते संक्रमण को देखते हुए इन दोनों देशों को सुरक्षित देशों की सूची से बाहर करने का प्रस्ताव रखा था, जिसे मंगलवार को मंजूरी दे दी गई। सर्बिया में लोग संक्रमण रोकने के सरकार से तरीके से नाराज हो



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्रांस की राजधानी पेरिस में मंगलवार को प्रोटेक्टिव गीयर्स पहनकर प्रदर्शन में शामिल होती एक स्वास्थ्यकर्मी। यहां स्वास्थ्यकर्मियों की ओर से वेतन बढ़ाने की मांग को लेकर देश भर में प्रदर्शन हुए।

No comments:

Post a Comment