Sunday, July 12, 2020

भूस्खलन से 10 लोगों की मौत, अब तक कुल 54 की जान गई, 39 लोग अब भी लापता July 12, 2020 at 07:16AM

नेपाल में भारी बारिश की वजह हुए भूस्खलन से रविवार को 10 लोगों की मौत हो गई। यहां मरने वालों की संख्या अब 54 हो गई है। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ ने नेपाल के 19 जिलों को प्रभावित किया है।

गृह मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को म्याग्दी में 7, जाजरकोट में 2 और सिंधुपालचोक में 1 की मौत हुई है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 72 घंटे में हुए भूस्खलन की वजह से अब कुल 54 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 39 लोग अब भी लापता हैं। वहीं, 40 लाग घायल हुए हैं। सेना और पुलिस राहत व बचाव कार्य में जुट गईहै।

पिछले साल जुलाई में भूस्खलन से 78 लोगों की मौत हुई थी
नेपाल में पिछले साल जुलाई में बाढ़ और भूस्खलन से 78 लोगों की जानें गईं थीं। वहीं, 40 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
नेपाल में भारी बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से म्याग्दी में 7, जाजरकोट में 2 और सिंधुपालचोक में 1 की मौत हो गई।

No comments:

Post a Comment