Thursday, June 4, 2020

साइबेरिया में पावर प्लांट से 20 हजार टन डीजल का रिसाव, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इमरजेंसी की घोषणा की June 03, 2020 at 09:35PM

रूस के साइबेरिया में बुधवार को एक पावर प्लांट के स्टोरेज से लगभग 20 हजार टन डीजल का रिसाव हो गया। इसे देखते हुए राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यहां इमरजेंसी की घोषणा कर दी। यह पावर प्लांट मास्को से 2 हजार 900 किमी दूर नोर्लिस्क शहर में है।यहां से डीजल बहकर अंबरनाया नदी में पहुंच गया। अंबरनाया नदी का पानी एक झील से मिलता है, जिसका पानी दूसरी नदियों से होते हुएआर्कटिक सागर तक पहुंचता है।ईंधन को नदी में फैलने से रोकने की कोशिश शुरू की गई है।

तेल का रिसाव शुक्रवार को हुआ। इसकी जानकारी दो दिन बाद मिलने पर पुतिन अधिकारियों पर नाराज हुए। जिसपावर प्लांटसे ईंधन का रिसाव हुआ है वह नोर्लिस्क निकिल की एक इकाई है। यह निकेल औरपैलैडियम धातुका उत्पादन करने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शामिल है।

पावर प्लांट से क्यों हुआ ईंधन का रिसाव

कंपनी नोर्लिस्क निकिल ने कहा है कि डीजल का रिसाव होने के बारे में समय से और सही ढंग से जानकारी दे दी गई थी। फ्यूल टैंक और पावर प्लांट में लगेएक पिलर के धंसने से तेल रिसना शुरू हुआ। यह प्लांट पर्माफ्रॉस्टमिट्‌टी पर बना है। मौसम गर्म होने के साथ यह पिघलने लगती है। यही वजह है कि प्लांट में लगा पिलर धंसने लगा। पर्माफ्रॉस्ट उस जमीन को कहते हैं, जो कम से कम दो साल से जीरो डिग्री सेल्सिसय तापमान पर हो।

तेल रिसाव से 350 वर्ग किमीका इलाका प्रभावित

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ फंड के विशेषज्ञों के मुताबिक, इस घटना से करीब 350 वर्ग किमीका इलाका प्रदूषित हुआ है। यह अंबरनाया नदी के बड़े हिस्सेमें फैला चुका है। ऐसे में इसकी सफाई काफी मुश्किल होगी। इससे मछलियों और अन्य जल संसाधनों पर बुरा असर पड़ेगा। इससे 98.13 करोड़ रुपएका नुकसान होने का अनुमान है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डीजल का रिसाव शुक्रवार को हुआ। घटना की जानकारी 2 दिन बाद देने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अफसरों पर नाराज हुए। -फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment