Thursday, May 21, 2020

51.94 लाख संक्रमित और 3.34 लाख मौतें, अमेरिका में महामारी से मारे गए लोगों के सम्मान में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा May 21, 2020 at 04:06PM

दुनिया में अब तक 51लाख 94हजार 99 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। 20 लाख 80हजार 923 लोग ठीक हुए हैं। मौतों का आंकड़ा 3 लाख 34हजार 616हो गया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कोरोना से मरने वालों के सम्मान में अगलेतीन तक दिन सभी सरकारी बिल्डिंग और राष्ट्रीय धरोहरों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुकाया जाएगा। देश में संक्रमितों की संख्या 16 लाख 20 हजार 902 हो गई है। यहां अब तक 96 हजार 354 मौतें हुई हैं और 3 लाख 82 हजार 169 लोग ठीक हुए हैं।

दूसरी लहर में देश बंद नहीं होगा: ट्रम्प
ट्रम्प ने कहा है कि देश को संक्रमण की दूसरी लहर में बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कभी न खत्म होने वाला लॉकडाउन से सार्वजनिक स्वास्थ्य का संकट बढ़ेगा। अपने लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हमारे पास एक काम करने वालीअर्थव्यवस्था होनी चाहिए। स्थाई लॉकडाउन किसी देश या राज्य की रणनीति नहीं होती। हमारादेश शटडाउन के लिए नहीं है।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 16,20,902 96,354 3,82,169
रूस 3,17,554 3,099 92,681
ब्राजील 3,10,921 20,082 1,25,960
स्पेन 2,80,117 27,940 1,96,958
ब्रिटेन 2,50,908 36,042 उपलब्ध नहीं
इटली 2,28,006 32,486 1,34,560
फ्रांस 1,81,575 28,132 63,354
जर्मनी 1,79,021 8,309 1,58,000
तुर्की 1,53,548 4,249 1,14,990
ईरान 1,29,341 7,249 100,564

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।

ब्राजील: 20 हजार से ज्यादा मौतें

ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या शुक्रवार को 20 हजार के पार हो गई। बुधवार को यहां 1188 लोगों की जान गई है, जबकि 18 हजार 508 नए मामले सामने आए हैं। यहां संक्रमितों की संख्या तीन लाख 10 हजार 921 पहुंच गई है। अमेरिका और रूस के बाद ब्राजील तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश है।

मैक्सिको: 2,973 नए मामले
लैटिन अमेरिकी देश मैक्सिको में 24 घंटेमें 2,973 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 59,567 हो गई है। इस दौरान महामारी से 420 लोगों की मौत हुई। अब यहं मरने वालं की संख्या 6,510 हो गई है। उप स्वास्थ्य मंत्री ह्यूगो लोपेज-गटेल ने रविवार को कहा था कि पिछले एक सप्ताह के दौरान कोरोना से बुरी तरह प्रभावित राजधानी मैक्सिको सिटी और अन्य शहरों में स्थिति धीरे-धीरे सुधरने लगी है। यहां 16 अप्रैल को लगी लॉकडाउन 30 मई तक बढ़ाने की घोषणा की गई है।

चिली: 57,581 संक्रमित
चिली में महामारी के 57,581 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 589 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार देश में 24 घंटेमें संक्रमण के 3964 नए मामले सामने आए हैं, जबकि45 मरीजों की मौत हो गई है। यह देश में महामारी का प्रकोप शुरू होने के बाद से एक ही दिन का ज्यादा मामलाहै। स्वास्थ्य मंत्री जैमे मनालीच ने बताया कि देश में अभी भी वेंटिलेटरों की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जा रहा है। हम छह नए वेंटिलेटर लाए हैं। अगले कुछ दिनों में चार और अगले हफ्ते में 10 अतिरिक्त वेंटिलेटर लाए जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा- कोरोना से मरने वालों के सम्मान में अगले तीन तक दिन सभी सरकारी बिल्डिंग पर झंडा आधा झुकाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment