Monday, April 27, 2020

तानाशाह किम जोंग उन की उत्तराधिकारी हो सकती हैं उनकी बहन, किम की इमेज बनाने में रही है भूमिका April 27, 2020 at 02:32AM

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की सेहत पर दुनियाभर के फैली अफवाह के बीच अब उनकी बहन पर किम यो जोंग सबकी नजरें टिक गई हैं। लोग उन्हें किम का उत्तराधिकारी मान रहे हैं।
किम 15 अप्रैल को अपने दादा किम इल सुंग के एक कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुए थे। ऐसा पहली बार हुआ था। इसके बाद से कई कयास लगने शुरू हो गए थे। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया सबकुछ ठीक होने का दावा कर रही है लेकिन दुनियाभर में किम जोंग उन की सेहत को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। उनके गंभीर रूप से बीमार होने के साथ साथ उनकी मौत को लेकर भी अफवाहों का बाजार गर्म है। उत्तर कोरिया के मामलों पर नजर रखने वाले दक्षिण कोरिया के अखबार डेली एनके के मुताबिक, 12 अप्रैल को किम की कार्डियोवेस्कुलर सर्जरी हुई थी। जिसके बाद उनकी हालत खराब हो गई।
अगर ये बातें सही हों तो सवाल उठता है कि उत्तर कोरिया में किम जोंग उन की जगह कौन लेगा? ऐसे में उनकी बहन किम यो जोंग का नाम सामने आ रहा है।

स्विट्जरलैंड से की है पढ़ाई, अपने पिता की पांचवी संतान हैं
किम यो जोंग पूर्व तानाशाह किम जोंग-इल की पांचवीं और सबसे छोटी संतान हैं। 31 साल की किम यो जोंग की पढ़ाई अपने भाई की तरह स्विटजरलैंड में हुई है।साल 2002 में वह अपने देश लौट आईं थीं। वे पोलित ब्यूरो की सदस्य हैं और प्रचार एवं आंदोलन विभाग की असिस्टेंट डायरेक्टर भी हैं।


किम की इमेज के पीछे रहा है उनकी बहन का दिमाग
शेषज्ञों का मानना है कि देश और विदेश में किम की सार्वजनिक छवि बनाने के पीछे किम यो जोंग का ही दिमाग रहा है। उन्हें किम जोंग उन की 'सीक्रेट डायरी' भी कहा जाता है। माना जाता है कि वह अपने भाई को कई मुद्दों पर सलाह भी देती हैं और उनकी कई कामों में भागीदारी भी होती है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के साथ किम जोंग उन की न्यूक्लियर समिट में भी उन्हीं का दिमाग बताया जाता है। इसके साथ ही 2018 में प्योंगचांग में हुए शीतकालीन ओलंपिक के दौरान किम के मौजूद रहने के पीछे भी वही रही हैं।
किम उनपर बहुत भरोषा करते हैं। मालूम हो कि किम ने कथित राजद्रोह के लिए अपने ही चाचा को फांसी दे दी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग। (फाइल)

No comments:

Post a Comment