Friday, April 24, 2020

लोगों को मास्क पहनकर नहीं दिखा पाए दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा, दुनियाभर में मजाक बना April 24, 2020 at 03:22AM

सोशल मीडिया पर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति साइरिल रामफोसा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह कोरोना से बचने के लिए मास्क पहनने की बार-बार कोशिश करते दिख रहे हैं। लेकिन हर बार मास्क पहनने में नाकामयाब होते हैं। दरअसल, रामफोसा ने अगले महीने से लॉकडाउन की घोषणा की है। साथ ही उन्होंने लोगों को घर रहने और बाहर निकलने पर मास्क पहनने की सलाह दी थी। अपने भाषण के अंत वह एक मास्क पहनकर लोगों को दिखाना चाहते थे कि यह कितना सरल है।

अपने भाषण के अंत राष्ट्रपति एक मास्क पहनकर लोगों को दिखाना चाहते थे कि यह कितना सरल है।

मास्क का साइज छोटा होने के कारण वह उनके कानों से वह बार-बार निकल जा रहा था। रामफोसा ने कई बार इसे मुंह की जगह आंखों पर रखकर बांधने की कोशिश भी की। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। राष्ट्रपति का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया साइट्स पर हैशटेग मास्कऑनचैलेंज और साइरिलमास्कचैलेंज ट्रेंड करने लगा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राष्ट्रपति का वीडियो वायरल होने पर सोशल मीडिया साइट्स पर हैशटेग मास्कऑनचैलेंज और साइरिलमास्कचैलेंज ट्रेंड करने लगा है। 

No comments:

Post a Comment