Friday, April 3, 2020

अब तक 59 हजार मौतें: अमेरिका में 24 घंटे में 1,480 लोगों की जान गई, संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा नए मामले April 03, 2020 at 03:41PM

वॉशिंगटन. कोरोनावायरस से दुनियाभर में अब तक 59 हजार 141 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों की संख्या 10 लाख 98 हजार पहुंच गई है। वहीं, दो लाख 28 हजार 405 व्यक्ति स्वस्थ भी हुए हैं। अमेरिका में 24 घंटे (गुरुवार 8.30 से शुक्रवार 8.30 बजे तक) में करीब 1480 लोगों की मौत हो गई है, जबकि संक्रमण के 32 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही अमेरिका में अब सात हजार 392 लोग जान गंवा चुके हैं और दो लाख 77 हजार संक्रमित हैं।

ब्राजील: 359 लोगों की मौत

दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,146 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 9,056 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के कार्यकारी सचिव जोआओ गबार्डो ने शुक्रवार देर बताया कि देश में अब तक 359 की मौत हो गई है, जो संक्रमित लोगों का 4% है। पिछले 24 घंटों में 60 मरीजों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि ब्राजील में लगातार तीसरे दिन कोरोना के एक हजार नए मामले दर्ज किए गए हैं।

इटली: 766 नई मौतें
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, सिविल प्रोटेक्शन एजेंसी ने शुक्रवार को बताया कि इटली में 24 घंटे में 766 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मौतों का आंकड़ा 14 हजार 681 तक पहुंच गया है। एक दिन पहले यहां 760 लोगों की जान गई थी। वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, इटली में इस महीने की शुरुआत से संक्रमण के आंकड़ों में कमी आई है। यहां एक अप्रैल को चार हजार 782, दो अप्रैल को चार हजार 668 और तीन अप्रैल को चार हजार 585 केस सामने आए थे।


अफ्रीका: 50 देश कोरोना की चपेट में

अफ्रीका में कोरोनावायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। यहां अब तक 284 लोगों की मौत हो गई है और करीब 7028 लोग संक्रमित हैं। अफ्रीका सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (अफ्रीका सीडीसी) ने शुक्रवार को बताया कि कोरोना अब तक करीब 50 अफ्रीकी देशों में फैल चुका है। दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 1,462 मामले, अल्जीरिया में 847 और मिस्र में 779 मामले दर्ज किए गए हैं। महाद्वीप पर अब तक 779 मरीज पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान मृतकों की संख्या बढ़कर 221 से 284 हो गई है।

इराक: कोरोना के 820 मामलों की पुष्टि, 54 की मौत

इराक के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में अब तक कोरोना के 820 मामले दर्ज किए जा चुके हैं. वहीं 54 लोगों की मौत हो गई है। मंत्रालय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर कहा कि पिछले 24 घंटे के दौरान सामने आए 48 केस सामने आए हैं। महामारी से निपटने के लिए चीन के सात विशेषज्ञों की एक टीम सात मार्च से ही इराक के चिकित्सकों के साथ मिल कर काम कर रही है।

कोरोना से 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित

कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 2,77,161 7,392 12,283
इटली 1,19,827 14,681 19,758
स्पेन 1,19,199 11,198 30,513
जर्मनी 91,159 1,275 24,575
चीन 81,639 3,326 76,755
फ्रांस 64,338 6,507 14,008
ईरान 53,183 3,294 17,935
ब्रिटेन 38,168 3,605 135
तुर्की 20,921 425 484
स्विट्जरलैंड 19,606 591 4,846

स्रोत:https://ift.tt/2SvTwKE



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर कैलिफोर्निया की है। यहां गवर्नर ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment