Wednesday, April 22, 2020

भारतीय डॉक्टर ने 200 कोरोना मरीजों को ठीक किया, सम्मान में 100 वाहनों ने सायरन और हॉर्न बजाया, मरीजों ने कहा- थैंक्स April 22, 2020 at 12:04AM

अमेरिका के साउथ विंडसर में रहने वाली भारतीय मूल की डॉक्टर उमा रानी मधुसूधन के सम्मान का वीडियो वायरल हो रहा है। उन्होंने 200 अमेरीकियों को कोरोना से बचाकर कर नई जिंदगी दी है। डॉक्टर उमा के सम्मान में करीब 100 वाहन शामिल हुए। इन वाहनों में वे लोग भी शामिल हुए जिनका डॉक्टर ने इलाज किया था। सभी हाथ में तख्ती लेकर डॉक्टर को थैंक्स कहा।

डॉक्टर उमा रानी मधुसूधन।

दरवाजें से गुजरते हुए प्रत्येक वाहन ने सायरन और हॉर्न बजाया। इस पर डॉ. उमा ने दरवाजे के सामने खड़े होकर सम्मान स्वीकारा। इन वाहनों में पुलिस व्हीकल, एम्बुलेंस, फायरफाइटर्स समेत निजी गाड़ियां भी थीं। फिलहाल दुनियाभर में हेल्थ वर्कर अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को कोरोना महामारी से बचा रहे हैं। इसके चलते कई देशों में उनके सम्मान में सार्वजनिक मुहीम भी चलाई गई। भारत में भी लोगों ने ताली, थाली और शंख आदि बजाकर डॉक्टरों को हौसला बढ़ाया था।

अमेरिका में 8 लाख से ज्यादा संक्रमित
कोरोनावायरस से अमेरिका में 24 घंटे में 2,804 लोगों की जान गई है। 25,985 केस सामने आए हैं। यहां मौतों का आंकड़ा 45 हजार से ज्यादा हो गया है। वहीं संक्रमितों की संख्या आठ लाख 18 हजार 744 हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वाहनों में वे लोग भी शामिल हुए जिनका डॉक्टर ने इलाज किया था। सभी हाथ में तख्ती लेकर डॉक्टर को थैंक्स कहा।

No comments:

Post a Comment