Wednesday, April 8, 2020

सिगरेट खरीदने के लिए पहाड़ी के रास्ते फ्रांस से स्पेन जा रहा शख्स झरने में गिरा, हेलिकॉप्टर से बचाया गया; 11 हजार रु. का जुर्माना लगा April 07, 2020 at 08:39PM

कोरोना से खौफ के बीच दुनियाभर के ज्यादातर देशों में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है लेकिन इसे तोड़ने की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। हालिया घटना फ्रांसकी है। फ्रांस का एक व्यक्ति शनिवार को दक्षिण फ्रांस के पेर्पिग्नन शहर से स्पेन के ला जोन्केरा शहर सस्ती सिगरेट लेने के लिए पैदल जा रहा था। पहाड़ियों सेगुजरते वक्त उसका पैर फिसला और झरने में गिर गया। वह अपना होश खो बैठा और बाद में पुलिस ने हेलिकॉप्टर की मदद से बचाया।

दो देशों को बांटने वाली पहाड़ी का रास्ता चुना

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, लॉकडाउन तोड़ने वाला शख्स पहले कार से स्पेन के ला जोन्केरा शहर के बॉर्डर पर पहुंचा लेकिन उसे रोक दिया गया। इसके बाद उसनेदो देशों की सीमाओं को बांटने वाले पहाड़ी रास्ते को चुना। यहां वह झाड़ियों के बीच से गुजरते हुए एक झरने में गिर गया। कुछ समय बाद पाइनेरीज इलाके कीपुलिस के हाथ लगा।

ठंड के कारण होश खो बैठा, फोन तक नहीं कर सका

पुलिस का कहना है कि शख्स को इतनी ठंड लग गई थी कि वह अपने होश खो बैठा। वह किसी को फोन तक नहीं कर सका। पुलिस ने हेलिकॉप्टर कीमदद से शख्स को बचाया।शख्स पर पर एंटी-कोरोनावायरस नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया। हालांकि अब तक उसके नाम का खुलासानहीं किया गया है। व्यक्ति जब होश में आया तो उसपर 120 यूरो यानि लगभग 11,000 रुपएका जुर्माना लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने उसे घर पर रहने की हिदायत देकर छोड़ दिया।

फ्रांस महंगा, स्पेन सस्ता

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण ज्यादातर देशों ने अपनी सीमाएं सील कर लॉकडाउन घोषित किया है। फ्रांस और स्पेन में भी लॉकडाउन है, लेकिन यहां जरूरीचीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। बावजूद इसके फ्रांस के लोग स्पेन में सिगरेट, शराब, खाने की चीजें और ईंधन खरीदने आते हैं, क्योंकि फ्रांस के मुकाबले स्पेनमें चीजें सस्ती मिलती हैं।

अब तक आठ हजार लोगों की मौत
कोरोना वायरस महामारी से फ्रांस बुरी तरह प्रभावित हुआ है। यहां 16,000 से अधिक लोग वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और 8,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। लोगों को वर्कआउट, खरीदारी या काम करने के लिए यात्रा की अनुमति दी गई है। लेकिन सही दस्तावेज के बिना पकड़े गए लोगों ने कुल 50 मिलियन यूरो से अधिक जुर्माना दिया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Smoker’s trek to Spain for cigarettes ends in mountain rescue

No comments:

Post a Comment