Wednesday, April 8, 2020

कोरोनावायरस से संक्रमित 11 भारतीयों की मौत, इनमें ज्यादातर न्यूयॉर्क के रहने वाले; अन्य 16 की रिपोर्ट भी पॉजिटिव April 08, 2020 at 07:24PM

अमेरिका में अब तक कोरोनावायरस से संक्रमित 11 भारतीयों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य 16 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव है।देश में अब तक 14 हजार 795 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं, चार लाख 35 हजार से ज्यादा संक्रमित हैं।

जानकारी के मुताबिक, अमेरिका में संक्रमण के कारण मरने वाले सभी पुरुष हैं। इनमें से ज्यादातर लोगन्यूयॉर्क और न्यू जर्सी के रहने वाले हैं। न्यूयॉर्क अमेरिका में कोरोना का एपिसेंटर बना हुआ है। यहां अब तक छह हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं और एक लाख 51हजार से ज्यादा केस की पुष्टि हो चुकी है।

16 संक्रमितों में 4 महिलाएं

फ्लोरिडा में भी एक भारतीय की मौत होने की पुष्टि हुई है। कैलिफोर्निया और टेक्सास में और संक्रमित भारतीय लोगों का पता लगाया जा रहा है।16 संक्रमितों में चार महिलाएं हैं। सभी सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए हैं। इनमें आठ न्यूयॉर्क, तीन न्यूजर्सी से और बाकि कैलिफोर्निया और टेक्सास से हैं। ये लोग भारत के उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश राज्य से हैं।

भारतीय दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे

भारतीय दूतावास औरवाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों और भारतीय-अमेरिकी संगठनों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।ताकि कोरोनो से प्रभावित भारतीयों को जरूरी सहायता प्रदान की जा सके। इससे पहले भारतीय मूल के एक पत्रकार ब्रह्म कंचीबोतला (66) की भी न्यूयॉर्क में मौत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
न्यूयॉर्क शहर के ब्रूकलिन में कोरोना से ठीक हुए मरीजों के सैंपल्स से टेस्ट की तैयारी में जुटे वैज्ञानिक।

No comments:

Post a Comment