Saturday, March 7, 2020

फूज्यान प्रांत में होटल की इमारत ढही, 70 से ज्यादा लोग मलबे में फंसे; यहां कोरोनावायरस से संक्रमित लोग रखे गए थे March 07, 2020 at 05:50AM

बीजिंग.चीन के पूर्वी प्रांत फूज्यान के चिनझोऊ शहर में शनिवार को एक होटल की बिल्डिंग ढह गई। इस होटल को कोरोनावायरस फैलने के बाद अस्थायी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। यहांसंक्रमित लोगों का इलाज चल रहा था। अधिकारियों के मुताबिक, 70 लोग मलबे में फंस गए, जबकि रेस्क्यू टीम ने इनमें से 23 को निकाल लिया। कई लोगों के मरने की आशंका है।

चाइना डेली के मुताबिक, घटना शनिवार शाम 7:30 बजे हुई। हादसे में होटल के 80 कमरे ढह गए।राहत और बचाव दल घटना स्थल पर मौजूद है। अब तक 23 लोगों को मलबे सेनिकालने में सफलता मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डिंग के ढहने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। फिलहाल लोगों को सुरक्षित निकालने का काम किया जा रहा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
होटल की बिल्डिंग गिरने के बाद राहत कार्य जारी।
होटल की बिल्डिंग गिरने के बाद राहत कार्य जारी।
मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम भी बुलाई गई।

No comments:

Post a Comment