Thursday, March 12, 2020

प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाली 50% युवतियां 26 से कम उम्र की, वजह- सुंंदर पति और तरक्की पाना March 12, 2020 at 08:05AM

बीजिंग.चीन में युवतियों के बीच कॉस्मेटिक सर्जरी का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। यहां युवतियां बड़ी आंखें, उठे हुए गाल, पतली नाक और छरहरे पैर पाने के लिए सर्जरी करा रही हैं। चाइना एसोसिएशन ऑफ प्लास्टिक एंड एस्थेटिक्स की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, तीन साल में प्लास्टिक सर्जरी करवाने वाले लोगों की संख्या 2 से 3 गुना बढ़ी है। 2017 में 1.63 करोड़ लोगों ने सर्जरी कराई। इनमें आधी से ज्यादा महिलाएं 26 साल से कम उम्र की हैं और ज्यादातर दूसरे और तीसरे दर्जे के शहरों की हैं। जबकि अमेरिका में कॉस्मेटिक सर्जरी कराने वाली युवतियों की संख्या 6% से कम है।

सर्जरी के लिए मिलता है लोन

विशेषज्ञों का कहना है कि इसकी वजह सो-यंग और गेंगमेई जैसे एप हैं। ये एप सर्जरी से पहले और बाद के फोटो जेनरेट करते हैं। इन पर सर्जन भी बुक किए जा सकते हैं और सर्जरी के लिए आसानी से लोन भी मिल जाता है। गेंगमेई एप पर 3.6 करोड़ यूजर्स हैं और 20 हजार सर्जन हैं। सो-यंग पर हर महीने 24.7 लाख यूजर्स आते हैं और इस पर करीब 6 हजार सर्जन हैं।

सरकार1200 मुकदमे भी दर्ज कराए

कॉस्मेटिक सर्जरी के ट्रेंड पर रिसर्च कर चुके हांगकांग यूनिवर्सिटी में जेंडर स्टडीज विभाग के प्रो. ब्रेंडा एलेग्रे कहते हैं कि युवतियों में बढ़ती कॉस्मेटिक सर्जरी की बड़ी वजह यहां का पितृसत्तात्मक समाज है। यहां सुंदर होना यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आप काम में सफल होंगे और आपको सुंदर पति मिलेगा। इसके अलावा यहां सर्जन बड़े ऑफर देते हैं। जैसे एक सर्जरी की कीमत में दो सर्जरी के ऑफर काफी लोकप्रिय हैं। यहां आंख को बड़ी दिखाने के लिए की जाने वाली सर्जरी महज 143 डॉलर में हो जाती है, जो आसपास के देशों की तुलना में काफी सस्ती है। लेकिन बड़ी समस्या यह है कि सभी सर्जरी सफल नहीं होती हैं। चीन ने इसके खिलाफ अभियान चलाकर 2772 गैरकानूनी प्लास्टिक सर्जरी के केस पकड़े थे। 1200 मुकदमे भी दर्ज किए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तीनों तस्वीर में एक ही महिला है। 30 साल की वु शियोचेन ने 16 साल में 100 से ज्यादा सर्जरी कराई हैं।

No comments:

Post a Comment