Monday, March 9, 2020

इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौत, इजराइल आने वाले पर्यटकों को 2 सप्ताह तक निगरानी में रखने के आदेश March 09, 2020 at 05:47PM

रोम/बीजिंग/जेरुशलम. इटली में 24 घंटे में 97 लोगों की मौतें दर्ज की गईं हैं। यहां अब तक मृतकों की संख्या 463 हो गई है। चीन के बाद यहां सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं।अधिकारियों के मुताबिक, देश में संक्रमण के 7985 मामले सामने आ चुके हैं। उधर, इजराइल आने वाले सभी यात्रियों को दो हफ्ते तक क्वारैंटाइन (अलग-थलग) किया जाएगा। प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमवार को इसकी घोषणा की। यहां संक्रमण के 50 मामलों की पुष्टि हुई है।

नेतन्याहू ने कहा कि यह एक मुश्किल फैसला है। लेकिन, लोगों के हित के लिएजरूरी है। इजरायल ने पहले ही कई देशों से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। बुधवार को इजराइल ने फ्रांस, जर्मनी, स्पेन, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड से आने वाले यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी थी।

कोरोनावायरस अब तक करीब 109 देशों में फैल चुका है। चीन के वुहान शहर से फैले वायरस से 1 लाख 13 हजार 255 व्यक्ति संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3964 लोगों की मौत हो चुकी है। चीन के हेल्थ कमीशन के मुताबिक,सोमवार को यहां 17 लोगों की मौत हुई है। देश में मौतों का आंकड़ा 3136 पहुंच गया है। वहीं, संक्रमितों की संख्या 80,750 हो गई है। यहां अब तक 59,897लोग ठीक हो चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सेन फ्रांसिस्को में क्वारैंटाइन किया गया ग्रांड प्रिंसेज क्रूज।

No comments:

Post a Comment