Saturday, March 21, 2020

188 देश और 13,032 मौतें: स्पेन में एक दिन में 5 हजार नए मामले, इटली में फुटबॉल स्टार माल्दिनी पॉजिटिव; अमेरिका के उप राष्ट्रपति की रिपोर्ट निगेटिव March 21, 2020 at 02:57PM

वॉशिंगटन. दुनिया में कोरोनावायरस थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरान कुल 3,06,939 मामले सामने आए। 13,032 लोगों की मौत हो गई। राहत की इकलौती बात ये कि इसी दौरान 95,498 मरीज स्वस्थ भी हुए।

स्पेन : 24 घंटे में 5 हजार नए मामले
स्पेन में कोरोनावायरस को रोकने के अब तक के सभी प्रयास ज्यादा सफल नहीं हुए। यहां शनिवार को 5 हजार नए मामले सामने आए। यहां कुल मिलाकर 25,496 लोग रविवार सुबह तक संक्रमित पाए गए हैं। 1,378 की मौत हो चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन किया। लेकिन, शनिवार और रविवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा कि रविवार को हेल्थ कमेटी की बैठक में और सख्त उपायों का ऐलान किया जा सकता है।

इटली : फुटबॉल स्टार और बेटा भी संक्रमित
इटली के पूर्व फुटबॉल स्टार पाओलो माल्दिनी और उनके बेटे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके क्लब एसी मिलान ने यह जानकारी दी। माल्दिनी को दुनिया के बेस्ट डिफेंडर में से एक माना जाता है। 51 साल के माल्दिन फिलहाल एसी मिलान के टेक्नीकल डायरेक्टर हैं। इस बीच, इटली में रविवार सुबह तक संक्रमण के कुल 53,578 मामले सामने आ चुके थे। 4,825 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : उप राष्ट्रपति की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव
अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी कैरेन पेंस की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके प्रवक्ता ने शनिवार देर रात ट्विटर पर यह जानकारी दी। पेंस और कैरेन दक्षिण कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे। इसके कुछ सदस्य बाद में पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद ही पेंस का टेस्ट कराया गया। पेंस के स्टाफ का एक सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया था। इस बीच, अमेरिका में रविवार सुबह तक संक्रमण के कुल 26,112 मामले सामने आए। 325 लोगों की मौत हो चुकी है।

अमेरिका : 20 लाख मास्क दान करेगी एप्पल
एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने शनिवार रात कहा, “कोरोनावायरस के मामले हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। एप्पल ने फैसला किया है कि वो अमेरिका और यूरोप में कुल 20 लाख मास्क दान करेगी।” बाद में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि 20 लाख मास्क के अलावा वो कुछ जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स भी डोनेट करेगी। कंपनी ने चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। उसने संक्रमण से लड़ने के लिए 15 लाख अमेरिकी डॉलर देने का भी ऐलान किया है।

कुवैत : अब सरकार सख्त
कुवैत सरकार ने कुछ दिनों पहले लोगों से घरों में ही रहने को कहा था। इसका कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने आवाजाही पर सरकार के निर्देश नहीं माने। अब उप प्रधानमंत्री अनस अल सालेह ने साफ कर दिया है कि सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ा है। रविवार को 11 घंटे के कर्फ्यु का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी नागरिक कर्फ्यु का उल्लंघन करेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शनिवार रात स्पेन के एक मॉल में दवा का छिड़काव करता कर्मचारी।

No comments:

Post a Comment