Saturday, February 29, 2020

डब्ल्यूएचओ ने कहा- कोरोनावायरस दुनिया में तेजी से फैल सकता है, चीन में हालात स्थिर; अमेरिका में होने वाली आसियान समिट रद्द February 29, 2020 at 02:18AM

बीजिंग/न्यूयॉर्क/नई दिल्ली.विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्ल्यूएचओ) ने कोरोनावायरस को लेकर अपनी नई चेतावनी जारी की है। उसके मुताबिक,कोरोनावायरस चीन में अब तो स्थिर हो गया है, लेकिन इसके दुनिया के अन्य देशों में फैलने का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ गया है। उधर,अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की अध्यक्षता में होने वाली एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशंस (आसियान) की होने वाली बैठक रद्द कर दी गई है। यह समिट 14 मार्च को लास वेगास में होनी थी।

इस बीच,चीन में शुक्रवार को कोरोना के 427 नए केस सामने आए। चीनी प्रशासन का कहना है कि फरवरी में औसतन रोजाना 1000 केस सामने आए हैं। चीन में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 79,251 पहुंच गई है। चीन में 47 और लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मौत का आंकड़ा 2,835 पहुंच गया है। इसके अलावा चीन समेत दुनिया भर में अब तक 2,922 लोगों की इस वायरस से मौत हो चुकी है। चीन के अलावा अन्य देशों में 87 लोगों की जान गई है। दक्षिण कोरिया में एक दिन में सबसे ज्यादा 219 नए केस सामने आए हैं, इससे स्थिति गंभीर हो गई है। यहां अब कुल मरीजों की संख्या 3,150 हो गई है। 16 लोगों की मौत हुई है।

जापान में कोरोना के 935 मामले सामने आए

जापान में कोरोनावायरस के 935 मामले सामने आए हैं। इनमें से 705 केस अकेले डायमंड प्रिसेंस क्रूज शिप पर मिले हैं। अमेरिका का यह क्रूज दो हफ्ते से याकोहामा में खड़ा है। जापान में अब तक इस वायरस से 11 लोगों की मौत हई है। ताइवान में 38 नए केस मिले हैं। अमेरिका में कोरोना से पीड़ित लोगों की संख्या 64 हो गई है। ओरेगन में स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

कोरोनावायरस से किस देश में कितनी मौतें हुईं

  • ईरान: 43
  • इटली: 21
  • दक्षिण कोरिया: 16
  • जापान: 10
  • हॉन्गकॉन्ग:10
  • फ्रांस:2
  • फिलीपींस: 1
  • ताइवान: 1


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दक्षिण कोरिया में हालात गंभीर हैं। वहां 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

No comments:

Post a Comment