Wednesday, January 15, 2020

प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने इस्तीफा दिया,राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने सेवाओं के लिए धन्यवाद कहा January 15, 2020 at 04:30AM

मॉस्को. रुस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने बुधवार को राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। मेदवेदेव 2012 से प्रधानमंत्री का पदभार संभाल रहे थे। इससे पहले वे 2008-12 के बीच देश के राष्ट्रपति के तौर पर भी सेवा दे चुके थे। पुतिन ने मेदवेदेव को उनकी सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया। हालांकि उन्होंने कहा कि उनका मंत्रीमंडल निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने में विफल रहा। पुतिन ने मेदवेदेव के सभी सहयोगियों को नए मंत्रीमंडल गठित होने तक काम करते रहने के लिए कहा है।

मेदवेदेव को लंबे समय से राष्ट्रपति पुतिन का करीबी माना जाता है। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पुतिन अब उन्हें डिप्टी ऑफ प्रेसेडेंशियल सेक्युरिटी काउंसिल के तौर पर नामित कर सकते हैं।

पुतिन के भाषण के कुछ देर बादही मेदवेदेव ने इस्तीफा दिया

मेदवेदेव ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति के सालाना संबोधनके कुछ ही घंटे बाद अपना इस्तीफा सौंप दिया। अपने भाषण में पुतिन ने प्रधानमंत्री और मंत्रीमंडल सदस्यों के अधिकारों को बढ़ाने के लिए संविधान में संशोधन की बात कही। ऐसा माना जा रहा है कि पुतिन 2024 में अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद संविधान में संशोधन कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रुस के प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के राष्ट्र के नाम संबोधन के कुछ ही घंटाें बाद इस्तीफा सौंप दिया।

No comments:

Post a Comment