Sunday, December 22, 2019

एल्सा और फैबियन तूफान से फ्रांस, स्पेन और पुर्तगाल में 8 की मौत, 18 हजार घरों में बिजली आपूर्ति ठप December 22, 2019 at 12:32AM

मैड्रिड. स्पेन, फ्रांस और पुर्तगाल में एल्सा और फैबियन तूफान के कारण भारी क्षतिहुई है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक,रविवार तक 8 लोगों की मौत हो चुकी थी। इनमें 6 की स्पेन में और 2 की मौत पुर्तगाल में हुई। तूफान पिछले दो दिनों में ज्यादा तेज हुआ, जिसके असर सेतेज हवाएं चलीं और मूसलाधार बारिश हो रही है। कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए। कई रुटपर ट्रेनें रद्द कर दी गईं और 18 हजार घरों कीबिजली प्रभावित हुई।

एल्सा तूफान ने दक्षिण यूरोपीय देशों में इस सप्ताह के शुरुआत में दस्तक दी थी। जब एल्सा का असर कम हुआ और यह ब्रिटेन की ओर बढ़ गया, तभीदूसरातूफान फैबियन आया। फैबियन के कारण उत्तर पश्चिम स्पेन में हवा की रफ्तार 170 किमी. प्रति घंटे तक पहुंच गई। फ्रांस में इसके असर से 120 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। इसके बाद वहां 12 विमानों की उड़ानें रद्द करनी पड़ीऔर 13 फ्लाइटकेरुट में बदलाव किया गया।

फ्रांस के सभी द्वीप एयरपोर्ट से विमान उड़ान नहीं भर रहे

मीडियारिपोर्ट्स के मुताबिक, स्पेन के गैलिशिया में पावर लाइनें क्षतिग्रस्त होने से 8,000 घरों में बिजली नहीं पहुंच रही है। राष्ट्रीय मौसम कार्यालय ने तेज समुद्री लहरों और थपेड़ो के कारण गैलिशिया और ऑस्ट्रियाज के तटवर्ती क्षेत्रों में रेड अलर्ट जारी किया है। पेड़ गिरने के कारण मैड्रिड के पांच सिटी पार्क भी बंद कर दिए गए। यहां पर कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। पिछले एक हफ्ते में इमर्जेंसी की करीब 1000 घटनाएं दर्ज की गईं।

फ्रांस के 10,000 घरों में बिजली बंद

फ्रांस के मौसम कार्यालय ने देश के दक्षिण पश्चिम क्षेत्र में 14 स्थानों पर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बोर्डेक्स के पार्क और कब्रस्तान बंद कर दिए गए हैं। यहां के एसएनसीएफ रेल नेटवर्क ने बोर्डेक्स, टाउलिज और हेन्डेय के बीच ट्रेनों का परिचालन बंद कर दिया है। फ्रेंच मेडिटेरैनियन आईलैंड के अधिकारियों ने सभी एयरपोर्ट से विमान सेवाएं रोक दी है। यहां के रॉन-आल्पस क्षेत्र के करीब 10,000 घरों में बिजली आपूर्ति रोक दी गई है। द्वीपों तक जाने वाली सड़कों पर भी वाहनों को जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
तूफान के कारण स्पेन के कई तटवर्ती क्षेत्रों में ऊंची लहरें उठ रही हैं।
Spain, Portugal and France | Storm Hits Spain Portugal and France Death Toll Rose to Eight Alert Issued.

No comments:

Post a Comment