Sunday, December 22, 2019

शिकागो में हाउस पार्टी के दौरान फायरिंग; 13 लोगों को गोलियां लगीं, 4 की हालत गंभीर December 22, 2019 at 07:20AM

वाशिंगटन. शिकागो में एक घर में चल रही पार्टी के दौरान रविवार की सुबह हुई फायरिंग में 13 लोग जख्मी हो गए। शिकागो पुलिस विभाग के मुताबिक, साउथ साइड के इंगलवुड स्थित घर और बाहर कई राउंड फायरिंग हुई। घटना स्थानीय समयानुसार करीब रात 12.35 बजे घटी। सभी घायलों की उम्र 16 साल से 48 साल के बीच है। इनमें से 4 लोगों की स्थिति गंभीर है। इनके शरीर पर कई बंदूकों से चली गोलियों के निशान पाए गए हैं।

पुलिस गश्ती दल के अधिकारी फ्रेड वॉलर ने बताया को घटना के वक्त घर में अप्रैल में मारे गए व्यक्ति की याद में पार्टी चल रही थी।पुलिस ने दोहमलवारोंको गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक पास से रिवॉल्वर भी जब्त किया गया है। दूसरा हमलावर घायल है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शिकागो पुलिस ने दो हमलवारों को गिरफ्तार किया है, इनमें से एक घायल है।

No comments:

Post a Comment