Tuesday, December 24, 2019

बुर्किना फासो में आतंकी हमला, 35 नागरिकों की मौत;80 आतंकी मारे गए December 24, 2019 at 09:39PM

औगाडौगू. माली से सटे बुर्किना फासो के अरबिंदा कस्बे में मंगलवार को आतंकियों ने सैन्य बेसों और शहरी क्षेत्र में हमले किए। देश के राष्ट्रपति मार्क क्रिशचन कैबोर ने बताया कि हमले में 35 नागरिकों की मौत हुई है जिनमें ज्यादातर महिलाएं हैं। जवाबी कार्रवाई के दौरान स्थानीय सुरक्षा बल के सात जवानों की मौत हो गई। इसमें संलिप्त 80 आतंकी भी मारे गए। सेना प्रमुख ने कहा कि आतंकियों के समूह ने सैन्य बेसों और शहरी क्षेत्र में एक स्थान पर हमले किए।

बुर्किना फासो माली और नाइजर की सीमा से सटा एक पश्चिम अफ्रीकी देश है। यहां पर 2015 से लगातार आतंकी हमले हो रहे हैं। तब से अब तक सैंकडों लोगों की मौत हो चुकी है। यह एक मुस्लिम बहुल देश है जिसकी आबादी करीब 2 करोड़ हैं। यहां की 20 प्रतिशत आबादी इसाई धर्म से है।

देश में 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा

राष्ट्रपति कैबोर ने घटना के बाद 48 घंटे के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि हमारे सुरक्षाबलों के साहसी कार्रवाई से हम आतंकियों को काबू करने में सफल रहे। बुर्किना फासो के दूरसंचार मंत्री और सरकारी प्रवक्ता रेमिस डैंडजिनोऊ ने भी इस घटना की निंदा की है। अभी तक किसी भी आतंकी समहू ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। माना जा रहा है कि अलकायदा और आईएसआईस से जुड़े आतंकियों ने इस घटना को अंजाम दिया होगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आतंकी समूहो ने शहरी क्षेत्र और सेन्य बेस पर एक साथ हमला किया।

No comments:

Post a Comment