Thursday, July 2, 2020
China warns Britain about Hong Kong citizenship plan July 01, 2020 at 09:19PM
Check in but never leave: Taiwan offers fake flights July 01, 2020 at 09:18PM
भारी बारिश की वजह से जेड खदान में भूस्खलन, 110 की मौत; कई मजदूरों के दबे होने की आशंका July 01, 2020 at 09:51PM
म्यांमार के कचिन प्रांत की एक खदान में भारी बारिश की वजह से गुरुवार सुबह 8 बजेभूस्खलन हो गया। इसमें 110 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई मजदूरों के दबे होने की आशंका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,हादसा तब हुआ जब मजदूर 250 फीट ऊपर काम कर रहे थे। भूस्खलन के बाद मजदूर हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद वहां बनी झील में गिर गए। वाई खार जिले के प्रशासक यू क्वॉ मिन ने बताया, 'हादसे में कम से कम 200 लोगों के मारे जाने की आशंका है।' इस इलाके में पिछले एक हफ्ते से भारी बारिश हो रही है।मिन का कहना है कि भारी बारिश से बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।
पिछले साल भूस्खलन में हुई थी 59 की मौत
पिछले साल अगस्त दक्षिण-पूर्वी म्यांमार में भूस्खलन हुआ था। इसमें 59 लोगों की जान चली गई थी। यह हादसा भी भारी बारिश की वजह से हुआ था। उस वक्त बाढ़ और बारिश से 80 हजार लोग बेघर हो गए थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today