Saturday, February 8, 2020

संक्रमण रोकने के नाम पर क्रूरता कर रही चीन सरकार, लोगों को घसीटकर घर से निकाला जा रहा February 08, 2020 at 01:10AM

बीजिंग. चीनमें कोरोनावायरस संक्रमण से निपटने के लिए प्रशासन ने आक्रामक रवैया अपना लिया है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सरकारी कर्मचारी लोगों के घर में घुसकर उन्हें जबर्दस्तीअस्पताल ले जा रहे हैं। वीडियो में दिखाया गया है कि कई लोगों को घसीटकर उनके घर से बाहर निकाला गया।कोरोनावायरसकी वजह से चीन के 30 से ज्यादा शहरों को लॉकडाउन किया गया है। करीब 6 करोड़ लोगों की आवाजाही पर रोक है।

सरकार ने पुलिस को कोरोनावायरस संक्रमितों को इकट्ठा कर बाकी लोगों से अलग-थलग (क्वारेंटाइन जोन में) रखने के आदेश दिए गए हैं। वीडियो में नकाबपोश अधिकारी घरों में घुसकर संक्रमण की जांच के लिए महिलाओं और पुरुषों को घसीटते हुए अस्पताल ले जा रहे हैं।वीडियो में अधिकारी प्रोटेक्टिव (सुरक्षात्मक) सूट में नजर आ रहे हैं और वे लोगों को पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।

लोगों को कहां रखा जा रहा, इसकी जानकारी नहीं

चीन की उपप्रधानमंत्री सुन चुनान ने महामारी के खिलाफ लोगों सेलड़ने का आह्वान किया था। इसके बाद यह वीडियो सामने आया। माना जा रहा है कि यह वीडियो चीन के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरवुहानका है, जहां करीब 1.4 करोड़ लोग रहते हैं। वीडियो मेंफेस मास्क पहने हुए व्यक्ति कोअधिकारीतेजी से खींचरहेहैं। वहीं, एक महिला कोभी जबरन घर से ले जाया जा रहा है। हालांकि, यह इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कितने लोगों को जबरन उनके घरों से ले जाया गया और उन्हें कहां रखा गया।

घर-घर जाकर जांच कर रहे अधिकारी

वुहान के अधिकारी संक्रमण की पहचान करने के लिए घर-घर जाकर जांच कर रहे हैं। सुन ने वुहान में चार प्रकार के लोगों को क्वारेंटाइन स्टेशनलाने के लिए कहा है। पहला- जिनके मामले की पुष्टि हो गई है। दूसरा- जो संदिग्ध हैं। तीसरा- जो संक्रमितलोगों के संपर्क में आए हैं और चौथा- जिन्हें बुखार हुआ हो।

27 देशों में कोरोना की चपेट में

चीन में शनिवार को 60 साल के अमेरिकी नागरिक की मौत की पुष्टि की गई। यह चीन में पहले विदेशी नागरिक की मौत है।अब तक 27 देशों में कोरोनावायरस के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हॉन्गकॉन्ग और फिलीपींस में 1-1 युवक की मौत हो चुकी है। चीन में 2002-03 के दौरान सार्स वायरस से लगभग 650 लोगों की मौत हुई थी। कोरोनावायरस से इससे ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
लोगों को उनके घरों से जबरन ले जाते हुए चीनी अधिकारी।

मंत्री एजाज शाह ने संसद में कहा- करतारपुर में भारतीय श्रद्धालुओं को पासपोर्ट फ्री इंट्री देने पर विचार कर रहे February 08, 2020 at 12:54AM

इस्लामाबाद. पाकिस्तान करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में भारतीय श्रद्धालुओं को पासपोर्ट फ्री इंट्री देने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। पाकिस्तान के अदंरूनी मामलों के मंत्री एजाज शाह ने प्रश्नकाल के दौरान संसद में इसकी जानकारी दी। शनिवार को आई एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट केमुताबिक, पाकिस्तान पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इस प्रस्ताव पर विचार कर रहा है। इसके लिए वह अपने विदेश मंत्रालय से ज्यादा जानकारी भी जुटा सकता है।

भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरीडोर पिछले साल 9 नवम्बर को खोला गया था। इसके लिए दोनों देशों के बीच हुए समझौते के मुताबिक, फिलहाल भारतीय श्रद्धालुओं को करतारपुर में बिना पासपोर्ट इंट्री नहीं मिलती।

‘भारतीय पर्यटक सुबह से शाम तक घूम सकते हैं कॉरीडोर’

शाहने संसद में कहा कि मौजूदा प्रकिया के तहत भारतीय श्रद्धालु सुबह से लेकर शाम तक कॉरीडोर घूम सकते हैं। इसके लिए उनके पास भारतीय पासपोर्ट होना चाहिए। भारतीय मूल का विदेशी नागरिक होने पर ओवरसीज सिटिजन कार्ड और जिस देश में रह रहे हैं, वहां का पासपोर्ट होना अनिवार्य है। हालांकि कॉरीडोर आने वाले भारतीय नागरिकों के लिए विजा का प्रावधान नहीं है।

पूरी जांच के बाद भी पर्यटकों को इंट्रीदी जाती है : शाह

उन्होंने कहा कि भारतीय नागरिकों को पाकिस्तानी रेंजर्स और अन्य कानूनी एजेंसियों की जांच के बाद ही प्रवेश मिलता है। उनकी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से जांच की जाती है। इस बात का ध्यान रखा जाता है कि भारतीय पर्यटक गुरुद्वारा कॉम्पलेक्स में ही रहें और पाकिस्तान की ओर न जा सकें। इसके लिए गुरुद्वारा कॉम्पलेक्स में घूमने वाला दरवाजा लगाया गया है। कॉरीडोर के आसपास की सभी गतिविधियों परसर्विलांस कैमरे से नजर रखी जाती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कॉरीडोर पिछले साल 9 नवम्बर को खोला गया था। (फाइल)

What's in a name? WHO tiptoes around what to call virus February 07, 2020 at 09:56PM

Friday, February 7, 2020

Overnight brawl in Kazakhstan leaves 8 dead, scores wounded February 07, 2020 at 08:28PM

A brawl and a series of clashes in several villages in Kazakhstan's southern Zhambyl province have left eight people dead and scores wounded, Interior Minister Yerlan Turgumbayev said on Saturday.