Friday, January 8, 2021

संसद में हिंसा और तोड़फोड़ हो रही थी, ट्रम्प का परिवार टीवी स्क्रीन देखकर झूम रहा था January 07, 2021 at 10:38PM

गुरुवार को जब अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थक तोड़फोड़ और मारपीट कर रहे थे, उस वक्त ट्रम्प का पूरा परिवार टीवी पर यह सब लाइव देख रहा था। इसका एक वीडियो सामने आया है। एक मिनट 54 सेकंड के इस वीडियो को ट्रम्प के बेटे ने ही शूट किया है।

इसमें ट्रम्प और उनकी बेटी इवांका दो-तीन अलग-अलग टीवी स्क्रीन पर यूएस कैपिटल में हो रही हिंसा को देखते नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में तेज म्यूजिक भी चल रहा है। ट्रम्प और इवांका इसमें गंभीर दिख रहे हैं, जबकि उनका बेटा डोनाल्ट ट्रम्प जूनियर, उनकी गर्लफ्रेंड किम्बर्ली और ट्रम्प के चीफ ऑफ स्टाफ मार्क मैडोज खुश नजर आ रहे हैं।

गुरुवार को अमेरिकी संसद के अंदर और बाहर हुई हिंसा में अब तक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें एक पुलिस अफसर और एक महिला भी शामिल हैं। पुलिस अफसर की मौत शुक्रवार को हुई।

सेलिब्रेशन मूड
ऑस्ट्रेलियाई वेबसाइट news.com.au ने भी ट्रम्प फैमिली का यह वीडियो जारी किया है। ट्रम्प परिवार के अलावा भी कुछ लोग इस वीडियो में नजर आते हैं। डोनाल्ड ट्रम्प जूनियर और उनकी गर्लफ्रेंड किम्बर्ली तो इसमें झूमते नजर आते हैं। कुछ नारेबाजी भी सुनाई देती है। इसमें ट्रम्प से जंग जारी रखने को कहा जाता है। राष्ट्रपति ट्रम्प के हाथ में एक हैट नजर आता है। जिस पर लिखा है- मेक अमेरिका ग्रेट अगेन। हालांकि, पहली नजर में ऐसा लगता है जैसे वे बॉक्सिंग ग्लव्स पहने हैं।

ट्रम्प ने रैली में भाषण दिया था
ट्रम्प ने गुरुवार को इलेक्टोरल कॉलेज के वोटों की काउंटिंग से पहले भाषण दिया था। इसमें समर्थकों से कहा था कि वे कभी हार न मानें। वीडियो में ट्रम्प के बेटे कहते सुनाई देते हैं कि वे प्रदर्शनकारियों के काम से खुश हैं। उनकी गर्लफ्रेंड किम्बर्ली कहती हैं- हम सही चीज के लिए जंग लड़ सकते हैं। ट्रम्प फैमिली सेल्फी भी लेती नजर आती है।

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने इसे घटिया हरकत करार दिया। एक यूजर ने कहा- हालात साफ समझ आते हैं। वे खुशी से झूम रहे हैं। कुछ लोगों के मुताबिक, ट्रम्प का यही गेम प्लान था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिवार के साथ डोनाल्ड और मेलानिया ट्रम्प। दायीं तरफ आखिर में इवांका और उनके पति जेरार्ड कुश्नर भी नजर आ रहे हैं। (फाइल)

No comments:

Post a Comment