Wednesday, January 6, 2021

पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 15 दिन के लिए बढ़ाया, फ्रांस में एक दिन में 25 हजार केस आए January 06, 2021 at 08:21PM

कोरोना के नए स्ट्रेन के बढ़ते मामलों की वजह से पेरू ने यूरोपियन फ्लाइट्स पर प्रतिबंध 15 दिन के लिए बढ़ा दिया है। यहां 21 दिसंबर से यूरोप से आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर रोक लगी हुई है। वहीं, लैटिन अमेरिकी देश और अमेरिका ने आने वाले पैसेंजर्स के लिए 72 घंटे के अंदर की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट अनिवार्य की गई है।

उधर, फ्रांस में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां बीते दिन 25 हजार 379 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा आंकड़ा है। इसी के साथ यहां अब तक 27 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।

दुनिया में 8.76 करोड़ से ज्यादा केस
दुनिया में कोरोना से अब तक 8 करोड़ 76 लाख 40 हजार 464 केस मिले हैं। 18 लाख 91 हजार 692 मौतें हो चुकी हैं। अच्छी बात ये कि 6 करोड़ 31 लाख 32 हजार 35 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

साउथ कोरिया में ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक बढ़ी
साउथ कोरिया ने ब्रिटेन की उड़ानों पर रोक को दो हफ्ते के लिए बढ़ा दिया है। बुधवार को इसका ऐलान किया गया। कोरोना के नए स्ट्रेन के मरीज मिलने के बाद यह फैसला लिया गया है। देश के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब तक नए स्ट्रेन के 11 केस मिल चुके हैं। मंगलवार को दो मामले सामने आए। एक केस साउथ अफ्रीका में मिले स्ट्रेन का सामने आया है।

EU में मॉडर्ना की वैक्सीन को मंजूरी
उधर, वैक्सीनेशन शुरू करने में पिछड़ने की वजह से आलोचना झेल रहे यूरोपियन यूनियन की ड्रग एजेंसी ने मॉडर्ना की वैक्सीन को अप्रूवल दे दिया है। पिछले हफ्ते यहां एक दिन में औसतन आठ हजार मरीज मिले हैं। यह 2020 में आए पीक से लगभग दोगुना है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 21,857,616 369,990 13,024,142
भारत 10,395,938 150,372 10,016,859
ब्राजील 7,874,539 199,043 199,043
रूस 3,308,601 59,951 2,685,723
UK 2,836,801 77,346 1,345,824
फ्रांस 2,705,618 66,565 198,756
तुर्की 2,283,931 22,070 2,164,040
इटली 2,201,945 76,877 1,556,356
स्पेन 1,982,544 51,430 N/A
जर्मनी 1,841,228 38,199 1,451,000

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Outbreak Cases LIVE Updates; World Coronavirus Outbreak United States Of America (USA), Germany, Wuhan China, World Health Organization (WHO), New Wave Of Covid 19, UK Flights, France Corona

No comments:

Post a Comment