Sunday, December 6, 2020

ट्रम्प के पर्सनल अटॉर्नी गुलियानी संक्रमित, इटली में मौतों का आंकड़ा 60 हजार के पार December 06, 2020 at 05:26PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पर्सनल अटॉर्नी रूडी गुलियानी संक्रमित मिले हैं। ट्रम्प ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। 76 साल के गुलयानी न्यूयॉर्क सिटी के पूर्व मेयर हैं। वे ट्रम्प को चुनाव में मिली हार से जुड़े मुकदमे देख रहे थे। अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, उन्हें जॉर्जटाउन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।

इटली में रविवार को 18 हजार 887 नए मामले सामने आए। अब तक यहां 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। बीते 24 घंटे में देश में 564 संक्रमितों की मौत हुई है। इसके साथ ही यहां मौतों का आंकड़ा 60 हजार के पार पहुंच गया। इटली मौतों के मामले में फिलहाल दुनिया में छठे नंबर पर है।

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6.73 करोड़ के पार हो गया। 4 करोड़ 65 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 15 लाख 41 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं।

अमेरिका में संक्रमण के मामले बढ़े

अमेरिका में मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां अस्पतालों में संक्रमितों की तादाद बढ़ रही है। बीते 24 घंटे में 1 लाख 1 हजार 487 मरीज भर्ती हुए। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने रविवार रात से स्टे एट होम ऑर्डर यानी घर में रहने के आदेश जारी कर दिए हैं। देश में अब तक 1.5 करोड़ से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 2.88 लाख से ज्यादा मौतें हुई हैं।

अमेरिका ह्यूस्टन के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीज के इलाज में जुटे डॉक्टर और हेल्थवर्कर्स।

फ्रांस में 24 घंटे में 11 हजार संक्रमित मिले

फ्रांस में बीते 24 घंटे में 11 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले और 174 मौतें हुई हैं। एक दिन पहले यहां 12 हजार 923 मामले सामने आए थे। यहां संक्रमण के मामले बीते हफ्ते से कम हो रहे हैं। देश में 5 हफ्ते पहले तक हर दिन 50 हजार मामले सामने आ रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया था।

फ्रांस की राजधानी पेरिस के एक अस्पताल में कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मेडिकल इक्विपमेंट की जांच करते डॉक्टर।

ब्रिटेन की महारानी को लगाया जाएगा टीका
ब्रिटेन की महारानी क्वीन एलिजाबेथ को अगले कुछ हफ्तों में टीका लगाया जाएगा। उन्हें फाइजर और बायोएनटेक की वैक्सीन लगाने की मंजूरी दे दी गई है। 94 साल की एलिजाबेथ और 99 साल के किंग फिलिप को उनकी उम्र को देखते पहले वैक्सीन लगाने की इजाजत दी गई है। बीते 24 घंटे में देश में 12 हजार 272 मामले सामने आए हैं और 231 मौतें हुई हैं। देश में अब तक 17 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं और 61 हजार से ज्यादा की जान गई है।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 1,51,59,529 2,88,906 88,55,593
भारत 96,76,801 1,40,590 9,138,171
ब्राजील 66,03,540 1,76,962 57,76,182
रूस 24,60,770 43,141 19,37,738
फ्रांस 22,81,475 54,981 1,69,358
यूके 17,23,242 61,245 उपलब्ध नहीं
इटली 17,09,991 59,514 8,96,308
स्पेन 16,99,145 46,252 उपलब्ध नहीं
अर्जेंटीना 14,59,832 39,632 12,88,785
कोलंबिया 13,62,249 37,633 12,49,702

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पर्सनल अटॉर्नी गुलियानी संक्रमित मिलने के बाद अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं। 76 साल के गुलियानी न्यूयॉर्क के पूर्व मेयर भी हैं।- फाइल फोटो

No comments:

Post a Comment