Wednesday, December 23, 2020

अमेरिका में एक दिन में अस्पतालों में भर्ती होने वाली संख्या 1.19 लाख बढ़ी, ब्रिटेन पर 40 देशों का ट्रैवल बैन December 23, 2020 at 04:34PM

दुनिया में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 7.90 करोड़ के ज्यादा हो गया। 5 करोड़ 56 लाख से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 17 लाख 36 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। अमेरिका में भले ही वैक्सीनेशन शुरू हो गया हो, लेकिन यहां के अस्पतालों में भर्ती होने वालों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को यहां 1 लाख 19 हजार 463 संक्रमितों को भर्ती कराया गया। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रैन के चलते अब तक करीब 40 देशों ने ट्रैवल बैन लगा दिया है।

अमेरिका में परेशानी बढ़ी
अमेरिका में बुधवार को अस्पताल में भर्ती होने वाले संक्रमितों की संख्या फिर तेजी से बढ़ी। एक ही दिन 1 लाख 19 हजार से ज्यादा मरीज एडमिट किए गए। CNN ने यह जानकारी कोविड ट्रैकिंग प्रोजेक्ट (CTP) के अफसरों के हवाले से दी है। यह लगातार 22वां दिन था जब अमेरिकी अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख से ज्यादा हुई।
इसके पहले मंगलवार को 1 लाख 17 हजार लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कैलिफोर्निया में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। यहां अस्पतालों में मेकशिफ्ट वार्ड बनाए जा रहे हैं। इनमें मरीजों को रखा जा रहा है।

ह्यूस्टन के एक अस्पताल में निराश मुद्रा में बैठी नर्स। अमेरिका के अस्पतालों में 22 दिन से हर रोज करीब एक लाख संक्रमित भर्ती हो रहे हैं। (फाइल)

जनवरी तक 4 लाख से ज्यादा मौतों की आशंका
CNN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 जनवरी तक 4 लाख 19 हजार से ज्यादा हो जाएगा। CNN ने यह जानकारी सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के हवाले से दी है। इसमें कहा गया है कि अगर मौतों की यही रफ्तार जारी रही तो 16 जनवरी 2021 तक मरने वालों का आंकड़ा 3 लाख 78 हजार से 4 लाख 19 हजार तक पहुंच जाएगा। अब तक 3.34 लाख लोगों की मौत हो चुकी है।

इटली में बाजार सूने
क्रिसमस पर जन्नत से नजर आने वाले यूरोपीय देशों और खासकर इटली में इस बार सब फीका और बेरंग है। यहां के बाजारों में चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने से लोगों में दहशत का आलम है। सरकार ने भी साफ कर दिया है कि आने वाले वक्त में प्रतिबंधों में कोई राहत नहीं दी जाएगी। वेटिकन सिटी में भी सन्नाटा पसरा है।

इटली के मिलान शहर के बाजारों में पहले की तरह चहल-पहल नजर नहीं आती। न तो ठीक से दुकानें खुली हैं और न लोगों की आवाजाही नजर आती है। मास्क लगाए चंद लोग ही नजर आते हैं। सरकार ने यहां प्रतिबंधों में ढील देने से भी इनकार कर दिया है।

ब्रिटेन की मुश्किलों में इजाफा
ब्रिटेन में कोविड-19 के नए वेरिएंट के मिलने के बाद दिक्कतें बढ़ गई हैं। अब तक करीब 40 देश यहां से आने और जाने वाली फ्लाइट्स को बैन कर चुके हैं। इनमें भारत के अलावा, हॉन्गकॉन्ग, कनाडा, स्विटजरलैंड और जर्मनी भी शामिल हैं। फ्रांस ने जरूर ब्रिटेन को थोड़ी राहत दी और ट्रकों के लिए बॉर्डर खोलने की मंजूरी दी, लेकिन यूरोप के बाकी देशों ने ऐसा नहीं किया। अब ब्रिटिश सरकार कुछ देशों से बातचीत कर रही है ताकि जरूरी सामान की सप्लाई पर असर न पड़े।

कोरोना प्रभावित टॉप-10 देशों में हालात

देश

संक्रमित मौतें ठीक हुए
अमेरिका 18,917,152 334,218 11,101,866
भारत 10,123,544 146,778 9,692,061
ब्राजील 7,366,677 189,264 6,405,356
रूस 2,933,753 52,461 2,343,967
फ्रांस 2,505,875 61,978 187,272
यूके 2,149,551 69,051 N/A
तुर्की 2,062,960 18,602 1,866,815
इटली 1,977,370 69,842 1,301,573
स्पेन 1,838,654 49,520 N/A
अर्जेंटीना 1,555,279 42,254 1,379,726

(आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं)



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Coronavirus Pandemic Country Wise Cases LIVE Update; USA Pakistan China Brazil Russia France Spain Recovery Rate Covid 19 Cases

No comments:

Post a Comment