Thursday, November 12, 2020

इमरान की मंत्री बोलीं- हमारे सियासतदान मजबूर, पाकिस्तान में सिर्फ भारत विरोधी चूरन ही बिकता है November 12, 2020 at 07:03PM

पाकिस्तान की सूचना एवं प्रसारण मंत्री फिरदौस आशिक अवान ने कबूल किया है कि उनके मुल्क में सिसायतदान भारत का विरोध करने के लिए मजबूर हैं, क्योंकि यहां यही लोग पसंद करते हैं और यही बिकता है। फिरदौस पंजाब प्रांत के सीएम की सलाहकार भी हैं। उन्होंने एक टीवी इंटरव्यू में यह बात कही।

देश की तुलना दुकान से
फिरदौस ने दो दिन पहले पाकिस्तान के एक प्राइवेट टीवी चैनल को इंटरव्यू दिया। इसमें एक सवाल के जवाब में कहा- इसमें कोई दो राय नहीं कि हमारे मुल्क में लोग भारत विरोधी बातें सुनना पसंद करते हैं। जब लोगों को ये पसंद है तो सियासतदान भी मजबूर हैं। वे भी भारत के विरोध में बातें करते हैं। सीधी बात यह है कि दुकान में वही माल ज्यादा रखा जाता है, जो सबसे ज्यादा बिकता हो। हमारे यहां भारत विरोध का चूरन सबसे ज्यादा बिकता है।

विपक्ष पर ठीकरा
अवान से जब यह पूछा गया कि क्या उनकी पार्टी (पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ या पीटीआई) भी भारत विरोध के बल पर ही टिकी हुई तो वे इसे टालती नजर आईं। उन्होंने कहा- सब यही करते हैं। इसलिए, सरकार भी यही करती है। आप जानते हैं कि सियासत में ये सब बातें चलती आई हैं और चलती रहेंगी।

अवान के इस जवाब पर एंकर ने कहा- हालिया वक्त में तो हमने विपक्ष की तरफ से कभी भारत पर कोई आरोप लगते नहीं देखे। हां, आपकी सरकार और उसके मंत्री आए दिन भारत विरोधी बयान जरूर देते आए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ कैबिनिटे मंत्री फिरदौस आशिक अवान। फिरदौस ने कहा है कि उनके मुल्क में सबसे ज्यादा भारत विरोध बिकता है। (फाइल)

No comments:

Post a Comment