Friday, November 20, 2020

अफगानिस्तान के काबुल में 14 रॉकेट दागे गए, 28 लोग घायल, 5 की मौत November 20, 2020 at 08:45PM

अफगानिस्तान के काबुल में शनिवार सुबह कुछ इलाकों में 14 रॉकेट दागे गए। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 28 लोग घायल हो गए। स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज ने यह जानकारी गृह मंत्रालय के हवाले से दी है।

मंत्रालय के मुताबिक, ये रॉकेट्स काबुल के वजीर अकबर खान और शेर-ए-नॉ एरिया, गुल-ए-सुर्ख, स्पाइंजर रोड, नेशनल आर्काइव रोड, लैजी मरियम मार्केट और पंज्साद एरिया में गिरे। रॉकेट हमले से पहले चेहल सुतून और अजान कीमत एरिया में दो विस्फोट भी हुए थे। घायलों को शेर-ए-नॉ एरिया में मौजूद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तालिबान ने कहा है कि वह इस हमले में शामिल नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
काबुल के कुछ इलाकों में शनिवार सुबह रॉकेट से हमला किया गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

No comments:

Post a Comment