Thursday, October 8, 2020

ढाई साल की बच्ची को अगवा करने के बाद रेप और टॉचर्र किया, फिर हत्या कर दी; साल के शुरुआती 6 महीनों में बाल यौन हिंसा के 1,489 मामले October 08, 2020 at 08:08PM

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके में ढाई साल की बच्ची को अगवा करने के बाद उससे रेप किया गया। इसके बाद उसका कत्ल कर दिया गया। बच्ची के शरीर पर मिले जख्म बताते हैं कि उसे काफी टॉर्चर भी किया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, पुलिस कमिश्नर ने आरोपी की पहचान उजागर करने से इनकार कर दिया। कहा- इससे जांच पर असर पड़ सकता है। इस साल जनवरी से जून के बीच पाकिस्तान में औसतन हर दिन 8 बच्चों के साथ यौन हिंसा के मामले सामने आए।

मैदान में मिला शव
पुलिस के मुताबिक, बच्ची को तीन दिन पहले यानी मंगलवार को अगवा किया गया था। शुरुआती जांच के मुताबिक, बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। उसे आरोपी ने वहीं से अगवा किया। अगले दिन उसका शव गांव से कुछ दूर एक मैदान में मिला। पोस्टमॉर्टम में रेप और टॉर्चर की पुष्टि हुई। खैबर पख्तूनख्वा के आईजीपी सनाउल्लाह अब्बासी ने कहा- हमने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अभी इससे ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता, क्योंकि इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

पुलिस ने सिर्फ किडनैपिंग का केस दर्ज किया
मीडिया के मुताबिक, पुलिस इस केस को दबाना चाहती थी। शुरुआत में जो एफआईआर दर्ज की गई, उसमें सिर्फ किडनैपिंग की धारा थी। बाद में कत्ल की धारा भी जोड़ दी गई। हालांकि, गुरुवार तक रेप की धारा नहीं जोड़ी गई थी। बच्ची के पिता की शिकायत पर केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने माना है कि कत्ल से पहले बच्ची को काफी टॉर्चर किया गया। उसके शरीर पर काफी जख्म मिले हैं।

पुलिस इसे आपसी रंजिश से जुड़ा मामला मान रही है। हालांकि, बच्ची के पिता ने कहा है कि उनकी किसी से दुश्मनी नहीं है। बच्ची के पिता ने कहा- आज मेरी बेटी के साथ हैवानियत हुई। उसको कत्ल किया गया। कल किसी और बच्ची के साथ भी ऐसा हो सकता है। आरोपी को सजा-ए-मौत दी जानी चाहिए।

दूसरी जैनब
2018 में पाकिस्तान में 8 साल की जैनब को अगवाकर उसके साथ गैंगरेप किया गया था। इसके बाद उसका कत्ल किया गया था। उस घटना ने पाकिस्तान में बवाल मचा दिया था। लोग सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस करीब एक महीने बाद आरोपी को गिरफ्तार कर सकी थी। खास बात यह है कि ताजा घटना की शिकार हुई बच्ची का नाम भी जैनब ही है।

द डॉन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 6 महीनों यानी जनवरी से जून के बीच पाकिस्तान में हर दिन 8 बच्चे यौन शोषण का शिकार हुए। कुल 1489 केस दर्ज हुए। 25 बच्चों का कत्ल किया गया। इनमें 13 लड़के और 12 लड़कियां हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के खैबर पख्तूख्वा में ढाई साल की बच्ची को अगवा करने बाद उससे रेप किया गया। बाद में कत्ल कर दिया गया। गुरुवार को घटना स्थल पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोग।

No comments:

Post a Comment