Wednesday, September 9, 2020

ट्रम्प ने कहा- मैं सबसे ज्यादा पर्यावरण प्रेमी राष्ट्रपति; लेकिन, उनके कार्यकाल का रिकॉर्ड कुछ और कहानी बयां करता है September 08, 2020 at 11:28PM

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने खुद को नंबर-1 पर्यावरण प्रेमी राष्ट्रपति बताया है। ट्रम्प मंगलवार को फ्लोरिडा के जूपिटर इनलेट लाइट हाउस पहुंचे। समुद्री तट पर ऑयल-गैस ड्रिलिंग प्रतिबंध 10 साल बढ़ा दिया। फ्लोरिडा में लोग समुद्र में ड्रिलिंग का विरोध कर रहे थे। उनका मानना है कि इससे टूरिज्म सेक्टर और पुराने बीच (समुद्री तट) को नुकसान होगा।

रिकॉर्ड क्या कहते हैं
पर्यावरण को लेकर ट्रम्प का रिकॉर्ड उनके दावों से उलट हैं। वह जलवायु परिवर्तन को अफवाह बताते रहे हैं। उन्होंने पेरिस एग्रीमेंट से अमेरिका को बाहर निकालने का वादा किया है। प्रदूषण पर लगे प्रतिबंधों को कमजोर किया और राष्ट्रीय सुरक्षा के खतरों की लिस्ट से जलवायु परिवर्तन जैसे विषय को बाहर ही कर दिया।

पर्यावरण संगठन सिएरा क्लब के पॉलिटिकल डायरेक्टर एरियन हायेस ने कहा- ट्रम्प पर्यावरण के लिहाज से सबसे खराब राष्ट्रपति हैं। उन्होंने कारोबारियों को हमारा साफ पानी बेच दिया। पर्यावरण से जुड़े कामों के लिए फंड जारी नहीं किया।

बाइडेन ने कहा-चुनाव के चलते बदला फैसला
फ्लोरिडा में ट्रम्प ने कहा- अगर बाइडेन राष्ट्रपति बने तो पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचेगा। लेफ्ट का एजेंडा पर्यावरण की रक्षा करना नहीं है। जवाब में बाइडेन ने ट्वीट किया- कुछ महीने पहले ट्रम्प फ्लोरिडा में ऑयल और गैस ड्रिलिंग को मंजूरी देने वाले थे। चुनाव से 56 दिन पहले, उन्होंने पलटी मारी।

फ्लोरिडा में ट्रम्प और बाइडेन के बीच कड़ी टक्कर
फ्लोरिडा में हाल ही में हुए कई सर्वे में सामने आया है कि यहां बाइडेन और ट्रम्प के बीच कड़ी टक्कर है। ट्रम्प का यहां पर खुद पर्यावरण प्रेमी बताना भी वोटरों को लुभाना है। क्योंकि, यह राज्य तूफान और बाढ़ से जूझता रहा है। यहां दोनों पार्टी के वोटर जलवायु परिवर्तन के मुद्दे को गंभीरता से लेते हैं।

यह खबर भी पढ़ सकते हैं....
1. अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव:ट्रम्प की कैम्पेन टीम के पास सिर्फ 30 करोड़ डॉलर कैश बचा, जुलाई में 110 करोड़ डॉलर थे; टीम को फिक्र- दो महीने प्रचार कैसे करेंगे

2. ट्रम्प पर अश्वेतों से नफरत का आरोप:किताब में दावा- ट्रम्प ने ओबामा को नीचा दिखाने के लिए उनके हमशक्ल को नौकरी पर रखा, मंडेला को भी नेता नहीं मानते



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फ्लोरिडा में ड्रिलिंग पर रोक 10 साल के लिए बढ़ाने के ऑर्डर पर साइन करने पर उसे मीडिया को दिखाते राष्ट्रपति ट्रम्प।

No comments:

Post a Comment