Friday, September 11, 2020

महत्वपूर्ण और शक्तिशाली पदों पर तैनात 922 लोगों में से 80% श्वेत; 20% अश्वेत और एशियाई September 11, 2020 at 05:29PM

(डेनिस लू, जॉन हुआंग, अश्विन शेषगिरी, हैयून पार्क, ट्रॉय ग्रिग्स). अमेरिका एक शक्तिशाली देश है। यहां श्वेत, अश्वेत समेत कई देशों के लोग रहते हैं। लेकिन, पिछले कुछ समय से यहां अश्वेतों और एशियाई लोगों को हमले व नस्लभेदी टिप्पणी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ अश्वेतों की हत्याएं भी हो चुकी हैं। चुनावी मौसम में यह मुद्दा खुलकर सामने आने लगा है। इसे लेकर न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक सर्वे किया।

इसमें पाया कि देश के सबसे महत्वपूूर्ण और शक्तिशाली पदों पर 922 लोग तैनात हैं। इनमें से 180 लोग अश्वेत, हिस्पैनिक और एशियाई मूल के हैं। यानी इन पदों पर तैनात 80% श्वेत और सिर्फ 20% अश्वेत हैं। इनमें वे लोग शामिल हैं, जो अमेरिका में कानून पारित करते हैं। हॉलीवुड स्टूडियो चलाते हैं। सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी का नेतृत्व करते हैं।

कई लोग प्रो स्पोर्ट्स टीमों के मालिक हैं। कई लोग बड़ी कंपनियों के मालिक हैं। कुछ लोगों के हाथ में अर्थव्यवस्था से जुड़े मामलों की कमान है।

सुरक्षा: पुलिस के 25 अहम पदों में से 14 पर अश्वेत, सेना में 1 अश्वेत बड़े पद पर
पुलिस बल के महत्वपूर्ण पदों पर 25 लोग तैनात हैं। इनमें से 14 अश्वेत हैं। इसके अलावा 8 पुरुष सेना के प्रमुख पद संभालते हैं। इनमें से सिर्फ एक अश्वेत है। पुलिस बल और सेना के महत्वपूर्ण पदों पर श्वेतों को रखे जाने की प्रक्रिया पर हमेशा से सवाल उठते रहे हैं।

खेल: 99 लोग बेसबॉल, बास्केटबॉल, फुटबॉल टीम के मालिक; अश्वेत सिर्फ 6
99 लोग बेसबॉल टीम, बास्केटबॉल टीम व फुटबॉल टीम के मालिक हैं। इनमें से 6 एशियाई व अश्वेत इन टीमों के मालिक हैं। देश की तीन सबसे बड़ी खेल लीगों के मालिक भी श्वेत हैं। इनमें से ज्यादातर खिलाड़ी एनएफएल और एनबीए के लिए खेलते हैं।

सरकार, अर्थव्यवस्था: ट्रम्प प्रशासन के 24 अहम पदों में से सिर्फ तीन पर अश्वेत
ट्रम्प प्रशासन का नेतृत्व 24 लोग करते हैं। इनमें सिर्फ तीन अश्वेत और एशियाई मूल के हैं। ये लोग सरकार और अर्थव्यवस्था से जुड़े फैसले लेते हैं। अमेरिकी न्याय व्यवस्था में भी यही हाल है। सुप्रीम कोर्ट में 9 जज बैठते हैं। इनमें से दो अश्वेत हैं।

सीनेट: कानून का मसौदा बनाने वाले 100 बड़े लोगों में 9 एशियाई, हिस्पैनिक
अमेरिकी सीनेट में 100 लोग कानून का मसौदा तैयार करते हैं। इनमें से सिर्फ 9 लोग एशियाई, अश्वेत और हिस्पैनिक है। अब तक सिर्फ 29 सीनेटर अश्वेत रहे हैं। पहली बार टिम स्कॉट दक्षिणी राज्य के सीनेट बने थे। वह पहले अफ्रीकी-अमेरिकी मूल के नागरिक थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ट्रम्प प्रशासन का नेतृत्व 24 लोग करते हैं, इनमें सिर्फ तीन अश्वेत और एशियाई मूल के हैं।

No comments:

Post a Comment