Saturday, September 12, 2020

कीवु प्रांत में गोल्ड माइन धंसने से 50 से ज्यादा लोगों की जान गई, भारी बारिश के चलते हादसा हुआ September 12, 2020 at 02:43AM

पूर्वी कांगो में एक गोल्ड माइन ढह जाने से 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। शनिवार सुबह प्रांत के गवर्नर ने बताया कि दक्षिणी कीवु प्रांत के कमीतुगा शहर में शुक्रवार शाम करीब 3 बजे (स्थानीय समय) गोल्ड माइन धंस गई। उन्होंने बताया कि मरने वालों में ज्यादातर युवा और बच्चे हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते यह घटना घटी। गवर्नर ने राज्य में दो दिन का शोक घोषित किया है। साथ ही स्थानीय लोगों से शवों को निकालने में मदद की अपील की है।

1 युवक को जिंदा निकाला गया

घटनास्थल पर मौजूद एक स्थानीय निवासी ने कहा कि 50 लोग मारे गए हैं। केवल एक युवक की जिंदा बचा है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दक्षिण कीवु में गैरकानूनी तरीके से खनन के चलते हर साल लैंडस्लाइड जैसी घटनाएं होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कांगो के कीवु प्रांत में पिछले कई दिनों से बारिश हो रही थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

No comments:

Post a Comment