Wednesday, August 26, 2020

मां और पत्नी को जान से मारने के बाद बेटे को फोन कर कहा था- मैंने तुम्हारी मां और दादी का कत्ल कर दिया है, पुलिस को बता दो August 25, 2020 at 11:22PM

अमेरिका में पूर्व भारतीय एथलीट इकबाल सिंह को दोहरे कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 62 साल का इकबाल 1983 में कुवैत में हुए एशियन चैंपियनशिप में शॉटपुट चैंपियन रह चुका है। उसने इसमें ब्रॉन्ज मेडल जीता था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इकबाल ने बीते रविवार को पेनिसिल्वेनिया के न्यूटन टाउनशिप स्थित अपने घर पर पत्नी और मां का चाकू से गला रेतकर कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने अपने बेटे को फोन कर कहा- मैंने तुम्हारी मां और दादी का कत्ल कर दिया है। पुलिस को फोन कर कहो कि मुझे ले जाए।

इकबाल ने अपनी बेटी को भी फोन कर यही बात दोहराई। इसके बाद दोनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने ऐसा क्यों किया, इसकी वजह सामने नहीं आ सकी है।

खून से लथपथ मिला इकबाल

इकबाल ने मां और पत्नी का मर्डर करने के बाद अपने शरीर पर भी चाकू से कई वार किए थे। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो वह खून से लथपथ था। उसके घर में उसकी पत्नी जसपाल कौर और उसकी मां नसीब कौर की लाश मिली। पत्नी का शव मकान की पहली मंजिल पर पड़ा था, वहीं मां का शव सीढ़ियों पर था। दोनों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इकबाल घायल था, इसलिए उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

कोर्ट ने जमानत देने से इनकार किया

इकबाल को सोमवार को अस्पताल से छुट्‌टी मिलने के बाद मर्डर के फर्स्ट और थर्ड डिग्री चार्ज के साथ कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उस पर लगे गंभीर आरोपों पर गौर करते हुए उसे जमानत देने से इनकार कर दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लगता है कि उसने अपना केस लड़ने के लिए कोई वकील नहीं रखा है। इकबाल फिलहाल अमेरिका में टैक्सी चलाने का काम कर रहा था। पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि इकबाल अक्सर न्यूटन टाउनशिप में टहलता और मेडिटेशन करते नजर आता था।

आप ये खबरें भी पढ़ सकते हैं...

1. विस्कॉन्सिन में पुलिस ने अश्वेत व्यक्ति को उसके बच्चों के सामने गोलियां मारीं, गनीमत है कि वह खतरे से बाहर है; दो महीने में ऐसी दूसरी घटना

2. पुलिस ने जैकब को बच्चों के सामने 7 गोलियां मारीं, तीसरे दिन भी इस मुद्दे पर हिंसा और अब इमरजेंसी घोषित



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
वारदात के बाद इकबाल सिंह के घर के बाहर पुलिस जांच पूरी होने का इंतजार करते उसके परिवार के सदस्य।

No comments:

Post a Comment