Monday, August 3, 2020

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने फुटबॉलर दोस्त से शादी की; 34 साल की सना दुनिया की सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं August 03, 2020 at 08:09PM

फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने रविवार को अपने दोस्त मार्कस रायकोनेन से शादी कर ली। दोनों का रिश्ता 16 साल पुराना है। सना दुनिया की सबसे युवा राष्ट्राध्यक्ष हैं। शादी में सिर्फ 40 मेहमान शामिल हुए। सना ने इंस्टाग्राम पर खुद शादी की जानकारी दी और लोगों का शुभकामनाएं देने के लिए आभार जताया।
शादी के कार्यक्रम का आयोजन सना के ऑफिशियस रेसीडेंस हेलिसिंके में हुआ। इस दौरान सिर्फ उन्हें आने की इजाजत थी जिन्हें विवाह में शामिल होने का न्योता दिया गया था।

सना ने क्या कहा
शादी के बाद सना ने कहा- हम तब से साथ हैं जब युवा थे। एकसाथ पले और बढ़े हए। अब एक खूबसूरत बच्ची के माता-पिता भी हैं। मार्कस आपने हमेशा मेरा साथ दिया। इसके लिए शुक्रिया। सना और मार्कस का रिश्ता 16 साल पुराना है। दोनों की एक बेटी है जो अब दो साल की हो चुकी है।

मार्कस और सना का रिश्ता 16 साल पुराना है। दोनों स्कूल और कॉलेज में साथ पढ़े। मार्कस फिनलैंड की फुटबॉल टीम में रह चुके हैं।
शादी के बाद सना ने मार्कस का हर वक्त साथ देने के लिए शुक्रिया कहा। दोनों की एक बेटी है जो अब दो साल की हो चुकी है।

15 जुलाई को डेनिश पीएम ने शादी की थी
यूरोप के एक और देश की युवा प्रधानमंत्री मैट फ्रेडरिक्सन (42 साल) ने पिछले महीने की 15 तारीख को शादी की थी। खास बात ये है कि मैट को अपनी शादी कोरोनावायरस और इससे संबंधित जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तीन बार टालनी पड़ी थी। पहली बार चुनाव थे। दूसरी बार महामारी चरम पर थी। और तीसरी बार उन्होंने यूरोपियन यूनियन की एक बैठक में जाना था।

15 जुलाई को डेनमार्क की पीएम मैट फ्रेडरिक्सन ने भी अपने साथी बो टेनबर्ग से शादी की थी। इसके पहले दोनों की शादी व्यस्तताओं के चलते तीन बार टल चुकी थी।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो रविवार को फिनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारीन ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। इसमें वे शादी के बाद हसबैंड मार्कस रायकोनेन के साथ नजर आ रही हैं।

No comments:

Post a Comment