Monday, August 17, 2020

ट्रम्प ने कहा न्यूजीलैंड में संक्रमण तेजी से बढ़ रहे, न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा का जवाब- इस मामले में हमारी और अमेरिका की कोई तुलना नहीं; दुनिया में 2.20 करोड़ केस August 17, 2020 at 08:49PM

दुनिया में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक 2 करोड़ 20 लाख 48 हजार 933 मामले सामने आ चुके हैं। इनमें 1 करोड़ 47 लाख 91 हजार 748 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि 7 लाख 77 हजार 430 की मौत हो चुकी है। ये आंकड़े https://ift.tt/2VnYLis के मुताबिक हैं। न्यूजीलैंड में दोबारा संक्रमण फैलने के 6 दिन बाद सोमवार को 9 नए मामले सामने आए।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूजीलैंड में दोबारा मामले बढ़ने पर कहा कि उन्होंने संक्रमण को रोका और वे ऐसा करते रहे। क्योंकि, वे मुझे कुछ दिखाना चाहते थे। लेकिन, अब वहां मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा आर्डर्न ने इस पर कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का दावा गलत है। हमारे देश के संक्रमण के मामलों की तुलना अमेरिका से नहीं की जा सकती।

10 देश, जहां कोरोना का असर सबसे ज्यादा

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 56,12,027 1,73,716 29,73,587
ब्राजील 33,63,235 1,08,654 24,78,494
भारत 27,01,604 51,925 19,76,248
रूस 9,27,745 15,740 7,36,101
साउथ अफ्रीका 5,89,886 11,982

4,77,671

पेरू 5,41,493 26,481 3,70,717
मैक्सिको 5,25,733 57,023 3,59,347
कोलंबिया 4,76,660 15,372 3,01,525
चिली 3,87,502 10,513 3,60,385
स्पेन 3,82,142 28,646 उपलब्ध नहीं

स्पेन: चार नए इलाकों में पाबंदियां लगाई गईं

स्पेन ने सोमवार को अपने चार नए इलाकों में पाबंदियां लगाने का ऐलान किया। इनमें एंडालुसिया, गैलिसिया, कैंटाब्रिया और कैस्टिला शामिल हैं। ये देश के घनी आबादी वाले इलाके हैं। देश में दो महीने पहले टूरिस्ट्स को आने की इजाजत दी गई थी। इसके बाद हर दिन 100 से ज्यादा संक्रमण के नए मामले मिल रहे हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार मैलोर्का और इबिजा में पूल पार्टी और पार्टी बोट्स पर रोक लगाने पर भी विचार कर रही है।

स्पेन के मेड्रिड शहर में सोमवार को एक टेस्टिंग सेंटर पर महिला का स्वैब सैंपल लेते स्वास्थ्यकर्मी। यहां संक्रमण के नए मामले बढ़ रहे हैं।

ब्रिटेन: मिठाई फैक्ट्री के 72 स्टाफ संक्रमित
सोमवार को ब्रिटेन के इंगलैंड स्थित मिठाई फैक्ट्री में काम करने वाले 72 स्टाफ संक्रमित मिले। यहां 1600 लोग काम करते हैं। अब लोकल काउंसिल फैक्ट्री मैनेजमेंट के साथ मिलकर सभी स्टाफ का टेस्ट करवाएगा। 7 अगस्त को इस फैक्ट्री में पहला मामला सामने आया था। देश में अब तक 3 लाख 19 हजार 917 संक्रमित मिले हैं और 41 हजार से ज्यादा मौतें हुईं हैं।

ब्रिटेन के इंगलैंड स्थित इसी फैक्ट्री में 70 से ज्यादा स्टाफ संक्रमित मिले हें। अब यहां काम करने वाले सभी लोगों की जांच कराई जाएगी।

ओमान: टूरिस्ट्स को आने की मंजूरी

ओमान सरकार ने देश में टूरिस्ट्स को आने की मंजूरी दी है। इसके साथ ही इसने होटलों में स्थित इंटरनेशनल रेस्टोरेंट, जिम और स्वीमिंग पूल खोलने का भी फैसला किया है। यह सारे नियम मंगलवार से लागू होंगे। हालांकि सरकार ने कहा कि सभी लोगों के लिए सुरक्षा से जुड़े उपायों का पालन करना जरूरी होगा। देश में अब तक 83 हजार से ज्यादा संक्रमित मिले हैं और 588 लोगों की जान गई है।

नाइजीरिया: इंटरनेशनल फ्लाइट्स को मंजूरी

नाइजीरिया ने 29 अगस्त से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने की मंजूरी दी है। देश के एविएशन मिनिस्टर हडी सिरिका ने सोमवार को ट्वीट कर कहा- 29 अगस्त से इंटरनेशनल फ्लाइट्स शुरू करने का ऐलान करते हुए मुझे खुशी हो रही है। हम घरेलू उड़ाने भी शुरू करेंगे। इसकी शुरुआत लैगोस और अबूजा से होगी। प्रोटोकॉल और नियमों के बारे में जल्द बताया जाएगा। आपके धैर्य के लिए शुक्रिया।

माल्टा: बार और नाइटक्लब बंद किए गए
माल्टा सरकार ने बढ़ते मामलों को देखते हुए बार और नाइट क्लब दोबारा बंद कराने का फैसला किया है। नए नियम बुधवार से लागू होंगे। खेल से जुड़े जगहों और सोशल क्लबों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया जाएगा। एक जगह पर 15 से ज्यादा लोगों के जुटने पर पाबंदी होगी। हालांकि, रेस्टोरेंट और दुकानें खुली रह सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने न्यूजीलैंड में दोबारा संक्रमितों के मिलने पर तंज कसा। न्यूजीलैंड में बीते 24 घंटे में 9 नए मामले सामने आए हैं।

No comments:

Post a Comment