Friday, August 21, 2020

अमेरिका में 13 कत्ल और 25 से ज्यादा रेप के आरोपी पूर्व पुलिस अफसर को ताउम्र कैद, अब उसे अपने किए पर पछतावा August 21, 2020 at 07:13PM

अमेरिका में गोल्डन स्टेट किलर के नाम से कुख्यात पूर्व पुलिस ऑफिसर जोसेफ डीएंजेलो को उम्रकैद सुनाई गई। जोसेफ ने कोर्ट के सामने 13 कत्ल और 50 ज्यादा रेप के आरोप कबूल किए। जज ने कहा- आरोपी पर जघन्य अपराध पहले ही साबित हो चुके हैं। उसके लिए दया की कोई गुंजाइश नहीं है। ताउम्र कैद के दौरान उसे पैरोल भी नहीं दिया जाएगा।
जोसेफ कैलिफोर्निया में पुलिस अफसर रह चुका है। उसने 1970-80 के दौरान यह अपराध किए। हालांकि, वो इतना शातिर था कि सबूत ही नहीं छोड़ता था। आखिरकार 2018 में एक पुख्ता सुराग के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। कुछ अपराधों को अंजाम देते वक्त उसने पुलिस अफसर होने का नाजायज फायदा उठाया।

जज ने क्या कहा
जोसेफ को सेक्रोमेंटो सुपीरियर कोर्ट के जज माइकल बोमैन ने सजा सुनाई। जज ने कहा- ऐसे आरोपी को उस जगह रखा जाना चाहिए जहां वह बेगुनाहों को परेशान न करे। सभ्य समाज में ऐसे मुजरिमों के लिए कोई जगह नहीं है। ये अपनी ताकत और ओहदे का नाजायज फायदा उठाते हैं।

जोसेफ ने क्या कहा
ऑरेंज जम्प सूट पहने जोसेफ मास्क लगाकर हथकड़ी में जज के सामने पेश हुआ। उसने कहा- यहां उन मृतकों के परिजन मौजूद हैं, जिन्हें मैंने मारा। मैंने सबकी बातें सुनीं। मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि मैंने आपको दुख दिया। इसका मुझे अब पछतावा है। जून में उसकी सुनवाई खत्म हो गई थी। उसे 13 कत्ल और 50 से ज्यादा महिलाओं से रेप का दोषी पाया गया था। उसने सभी जुर्म कबूल भी किए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शुक्रवार को सेक्रोमेंटो कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोषी जोसेफ डीएंजेलो है। लोकल मीडिया में उसे गोल्डन स्टेट किलर कहा जाता है। जोसेफ ने 13 कत्ल और 50 से ज्यादा रेप के आरोप कबूल किए।

No comments:

Post a Comment