Friday, July 17, 2020

बांग्लादेशी मूल के सीईओ फहीम की हत्या उनके करीबी ने की थी; आरोपी ने फहीम से हजारों डॉलर कर्ज लिया था July 17, 2020 at 05:16PM

पुलिस ने बांग्लादेशी मूल के युवा सीईओ फहीम सालेह के मंगलवार को हुए कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। शुक्रवार रात कत्ल के आरोप में सालेह के असिस्टेंट टायरीस हास्पिल को गिरफ्तार किया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हास्पिल ने जुर्म कबूल कर लिया है। कत्ल की वजह हजारों डॉलर का कर्ज है। आरोपी ने सालेह से यह कर्ज लिया था और वह इसे लौटाना नहीं चाहता था।

यह है कत्ल की वजह
पुलिस के मुताबिक, हास्पिल 2 साल पहले सालेह के पास काम मांगने आया था। इसके बाद वो फहीम का करीबी बन गया। सालेह ने उसे असिस्टेंट बनाया। कुछ वक्त बाद हास्पिल ने सालेह से अलग-अलग वजहें बताकर कर्ज लेना शुरू किया। कर्ज हजारों डॉलर में पहुंच गया। सालेह ने जब हास्पिल से यह पैसा वापस मांगा तो उसकी नीयत बदल गई। उसने फहीम को रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया।

मौके पर ही पकड़ा जा सकता था कातिल
मंगलवार दोपहर हास्पिल फहीम के साथ ही उनके अपार्टमेंट में दाखिल हुआ। यहां उसने रॉड से फहीम के सिर पर वार किया। बेहोश होने पर हत्या कर दी। इलेक्ट्रिक आरी से लाश के टुकड़े किए। इन्हें अलग-अलग पॉलिथिन बैग में डाला। वो सबूत मिटाने के लिए इन्हें कहीं और फेंकना चाहता था। लेकिन, इसी दौरान फहीम की बहन उनसे मिलने अपार्टमेंट पहुंचीं। डोर बेल की आवाज सुनकर हास्पिल पिछले दरवाजे से भाग गया। उसे सिक्योरिटी ने भी देखा था। लेकिन, मास्क की वजह से पहचाना नहीं जा सका।

दो कंपनियों के सीईओ थे सालेह
सालेह नाइजीरिया की एक राइडिंग और डिलिवरी ऐप कंपनी के सीईओ थे। इसके अलावा बांग्लादेश में भी वो ‘पाथो’ नाम से इसी तरह की कंपनी चलाते थे। उनकी गिनती युवा और अमीर कारोबारियों में होती थी। जिस अपार्टमेंट में उनका कत्ल हुआ उसकी कीमत करीब 22 लाख डॉलर बताई गई है।

सऊदी से बांग्लादेश तक का सफर
सालेह के पेरेंट्स बांग्लादेशी थे। लेकिन, सऊदी अरब में रहते थे। फहीम का जन्म सऊदी में ही हुआ। पहले फहीम न्यूयॉर्क आए और बाद में बाकी परिवार। ट्विटर पर वो अकसर अपने स्टार्टअप गोकडा (Gokada) से जुड़े इंस्पिरेशनल किस्से शेयर करते थे। 2 जून को उन्होंने लिखा था- साल 2020 को लेकर मेरी फीलिंग्स अच्छी हैं। 2009 में उन्होंने बेंटले से बैचलर डिग्री ली थी।

2 साल में कामयाबी
फहीम ने 2018 में नाइजीरिया बेस्ड मोटर साइकल राइडशेयरिंग कंपनी गोकडा शुरू की। बाद में इसे डिलीवरी सर्विस भी बना दिया। इसी साल कैपिटल फर्म एडवेंचर शुरू की और किकबैक ऐप्स के सीईओ भी बने। हालांकि, गोकडा के पहले 2015 में सालेह बांग्लादेश में पाथो राइडिंग कंपनी शुरू कर चुके थे। उनके एक दोस्त के मुताबिक, फहीम विकासशील देशों के एलन मस्क थे।

बांग्लादेश से जुड़ी ये खबरें भी आप पढ़ सकते हैं...
1. न्यूयॉर्क के लग्जरी अपार्टमेंट में बांग्लादेशी मूल के सीईओ का कत्ल, इलेक्ट्रिक आरी से किए गए लाश के टुकड़े
2. बांग्लादेश अवैध तरीके से भारत में रह रहे अपने नागरिकों को वापस लेगा, प्रवासियों की लिस्ट मांगी



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फोटो में बायीं तरफ नजर आ रहे व्यक्ति का नाम टायरीस हास्पिल है। उसे बांग्लादेशी मूल के सीईओ फहीम सालेह के कत्ल के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दायीं तरफ वह लग्जरी अपार्टमेंट है, जहां फहीम का कत्ल हुआ।

No comments:

Post a Comment