Wednesday, July 1, 2020

पॉपुलर सिंगर-एक्टिविस्ट की हत्या का विरोध कर रहे 81 लोगों की मौत, राजधानी अदिस अबाबा में सेना तैनात  July 01, 2020 at 08:28PM

इथियोपिया के पॉपुलर सिंगर-एक्टिविस्ट की हत्या के बाद राजधानी अदिस अबाबा और ओरोमिया रिजन में प्रदर्शन तेज हो गए हैं। इस दौरान हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। हिंसक प्रदर्शन में अब तक 81 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, हक्कालु हुंडेसा की मौत के बाद बुधवार को पूर्वी अफ्रीकी देश की सड़कों पर चल रहे हिंसक प्रदर्शन को रोकने के लिए सेना तैनात किया गया है।

34 साल के हुंडेसा कीतीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस चीफ बेडासा मर्दासा ने कहा कि मारे गए 81 लोगों में तीन ओरोमिया स्पेशल पुलिस फोर्स के सदस्य शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि हुंडेसा देश के सबसे बड़े इथिनिक ग्रुप के सदस्य और समर्थक थे, जिसे ओरोमो के नाम से जाना जाता है। पुलिस ने दावा किया कि उनके हत्या से एक हफ्ते पहले तक उन्हें मौत की धमकी मिल रही थी।

प्रदर्शन में गोलियां भी चलीं

ओरोमो प्रदर्शनकारियों ने दावा किया कि उन्हें देश के भीतर ही किनारा कर दिया गया है। इस कारण वे सड़कों पर उतरे हैं। इंटरनेशनल क्राइसिस ग्रुप एनालिस्ट विलियम डेविसन ने बताया कि ओरोमो सिंगर की हत्या के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में लाखों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इस दौरान गोलियां भी चली हैं। सुरक्षाबलों ने कई ओरोमो नेताओं की गिरफ्तारी की है। साथ ही बल प्रयोग भी किया है।

पूरे शहर में सुरक्षाबल तैनात

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शहर में युवाओं की दूसरे इथिनिक ग्रुप के सदस्यों से भी झड़प हुई। प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर पथराव भी किए गए। लोग डरे हुए हैं। उन्होंने चिंता जताई है कि गुरुवार को होने वाले अंतिम संस्कार में हिंसा और भड़क सकती है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सुरक्षाबलों ने हमारे शहर पर हमला किया है। हमें बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है। सुरक्षाबल पूरे शहर में घूम रहे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इथियोपिया के सिंगर हक्कालु हुंडेसा की तीन दिन पहले गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। (फाइल फोटो)

No comments:

Post a Comment