Monday, June 8, 2020

दबाव के बाद ब्राजील सरकार ने नए आंकड़े जारी किए, 15 हजार से ज्यादा मामले बढ़े; दुनिया में अब तक 71.93 लाख संक्रमित June 08, 2020 at 04:41PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक 4 लाख 8 हजार 614 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों का आंकड़ा 71 लाख 93 हजार 476 हो गया है। अब तक 35 लाख 35 हजार 554 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। ब्राजील में सरकार पर 4 जून के बाद सही आंकड़े न बताने का आरोप लग रहा था। सोमवार रात उसने नया डाटा जारी किया। इसमें 15 हजार से ज्यादा नए संक्रमित जुड़ गए। मरने वालों की तादाद भी 679 बढ़ गई।

कोरोनावायरस : 10 सबसे ज्यादा प्रभावित देश

देश

कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 20, 26,493 1,13,055 7,73,480
ब्राजील 7,10,887 37,312 3,25,602
रूस 4,76,658 5,971 2,30,688
स्पेन 2,88,797 27,136 उपलब्ध नहीं
ब्रिटेन 2,87,399 40,597 उपलब्ध नहीं
भारत 2,65,928 7,473 1,29,095
इटली 2,35,278 33,964 1,66,584
पेरू 1,99,696 5,571 89,556
जर्मनी 1,86,205 8,783 1,69,600
ईरान 1,73,832 8,351 1,36,360

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4Lसे लिए गए हैं।

ब्राजील : नए आंकड़े जारी किए
देश और दुनिया में हो रही आलोचना के बाद ब्राजील की हेल्थ मिनिस्ट्री ने आखिरकार पांच दिन बाद संक्रमण के नए आंकड़े जारी किए। बताया गया कि 15 हजार 654 मामले सोमवार को दर्ज किए गए। कुल 7 लाख 7 हजार 412 मामलों की जानकारी दी गई है। 24 घंटे में 679 मौतों की जानकारी भी दी गई। अब यह आंकड़ा 37 हजार 134 हो गया है। बता दें कि अमेरिकी और स्थानीय मीडिया की खबरों में रविवार को ये कहा गया था कि 4 जून के बाद ब्राजील ने सही आंकड़ों की जानकारी नहीं दी। यहां एक सामाजिक संगठन ने इसके विरोध में प्रदर्शन भी किए थे।

निकारागुआ : डॉक्टरों का आरोप
यहां डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि सरकार ने जो आंकड़े जारी किए हैं, संक्रमितों का वास्तविक आंकड़ा उससे पांच गुना ज्यादा है। यहां सिटिजंस इंडिपेंडेंट नेटवर्क नाम का एक संगठन देश में संक्रमण के मामलों पर नजर रख रहा है। सरकार ने अब तक कुल 1118 मामलों और 46 मौतों की जानकारी दी है। वहीं इस संगठन ने कहा है कि देश में 5 हजार 27 मामले हैं और अब तक 1015 की मौत हुई है।

तस्वीर निकारागुआ की राजधानी मानागुआ के एक कोविड सेंटर की है। सरकार ने 1118 मामलों की जानकारी दी है। लेकिन, डॉक्टरों के एक संगठन का कहना है कि मामले पांच गुना ज्यादा हैं।

क्यूबा : 9 दिन से कोई मौत नहीं
हेल्थ मिनिस्ट्री ने सोमवार रात कहा कि देश में 9 दिन से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई। 24 घंटे में 9 नए मामले सामने आए। रविवार को राष्ट्रपति मिगुल डियाज ने कहा था- देश में संक्रमण काबू में है। सरकार ने जो सख्त उपाय किए थे उनके नतीजे सामने आने लगे हैं। लेकिन, हम किसी तरह की लापरवाही नहीं कर सकते। लोगों को सतर्क रहना होगा। यहां सभी फ्लाइट्स बंद हैं। संदिग्ध सिर्फ सरकारी अस्पताल में इलाज करा सकते हैं और मास्क लगाना जरूरी है। क्यूबा में कुल 2200 मामले और 83 मौतें हुई हैं।

तस्वीर क्यूबा के हवाना शहर की है। हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, देश में पिछले 9 दिन से किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई।

अमेरिका : प्रचार करेंगे ट्रम्प
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने महामारी के बीच 2020 के चुनाव प्रचार के लिए तैयारी शुरू कर दी है। इस दौरान वो रैलियां करेंगे। एनबीसी न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रम्प इसी महीने चुनावी रैलियां शुरू करने जा रहे हैं। मिनेसोटा में अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद ट्रम्प प्रशासन का विरोध बढ़ा है। हालांकि, उन्हें यह सलाह दी गई है कि रैलियां विरोध प्रदर्शन खत्म होने के बाद ही की जाएं। इस चुनाव में उनका मुकाबला डेमोक्रेट प्रत्याशी जोए बिडेन से है।

सोमवार रात व्हाइट हाउस में एक मीटिंग के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रम्प जल्द ही चुनाव प्रचार शुरू करने जा रहे हैं।

इजराइल : पाबंदियां कम होंगी
यहां संक्रमण की दूसरी लहर सामने आ रही है। मामले बढ़े हैं लेकिन सरकार पाबंदियों में ढील देने पर विचार कर रही है। हालांकि, सोमवार से शुरू होने वाली ट्रेन सर्विस को आखिरी वक्त पर टाल दिया गया। देश में अब कुछ नियमों के साथ यात्रा की जा सकेगी। थिएटर औस सिनेमा 14 जून से खुलेंगे। शादियों में 250 लोग शामिल हो सकेंगे। इनका रिकॉर्ड रखना होगा। देश में अब तक 18 हजार 32 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 169 नए मामले सामने आए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ब्राजील के ब्रासिलिया शहर में सोमवार को महामारी से मारे गए लोगों को स्थानीय कलाकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने सरकारी इंतजामों के प्रति नाराजगी भी जाहिर की।

No comments:

Post a Comment