Sunday, June 21, 2020

मिनेपोलिस में फायरिंग में एक की मौत और 11 घायल, न्यूयॉर्क के सेराक्यूज में जश्न के दौरान गोलीबारी में 9 जख्मी June 21, 2020 at 06:47PM

अमेरिका के मिनेपोलिस में रविवार को हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 11 घायल हो गए। मिनेपोलिस पुलिस ने पहले कहा था कि 10 लोगों को गोली मारी गई। हालांकि, तड़के 3 बजे बयान जारी कर 11 लोगों की जानकारी दी। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। वहीं, न्यूयॉर्क में शनिवार को एक जश्न के दौरान हुई फायरिंग में 9 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना मिनेपोलिस के कमर्शियल इलाके में हुई

जानकारी के मुताबिक, मिनेपोलिस में हुई फायरिंग में जिस व्यक्ति की मौत हुई, अब तक उसका नाम और उम्र नहीं बताया गया है। यह स्पष्ट नहीं है कि इस मामले में अब तक किसी को गिरफ्तार किया गया है या नहीं।पुलिस ने लोगों को इस इलाके में आने से बचने की सलाह दी है। इस इलाके में थियेटर, कई बार और रेस्टोरेंट हैं।

मिनेसोटा में 6 हफ्तों के बाद 1 जून से रेस्टोरेंट और बार खुलने शुरू किए गए थे। गोलीबारी की घटना मिनेपोलिस के कमर्शियल इलाके से पांच किलोमीटर दूर हुई। इसी इलाके में 25 मई को पुलिस हिरासत में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद दंगे भड़के थे।

न्यूयॉर्क में गोलीबारी

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी के मुताबिक, सेराक्यूज पुलिस विभाग ने फेसबुक पर लिखा- न्यूयॉर्क के सेराक्यूज में शनिवार को एक पार्टी में हुई गोलीबारी में नौ लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय पुलिस अधिकारी को 9 बजे शहर के पार्किंग से एक वाहन चोरी होने की सूचना मिली थी। अधिकारी जब वहां पहुंचा तो देखा कि लोग शूटिंग के बारे में बात कर रहे हैं,इधर-उधर भाग रहे हैं और चीख रहे हैं।

पुलिस डिपार्टमेंट के मुताबिक, घटना में 17 साल के एक बच्चे के सिर में गोली लगी। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस का कहना है कि लोग वहां किसी जश्न के लिए जमा हुए थे। रविवार तड़केसेराक्यूज के मेयर बेन वॉल्श ने कहा कि शहर में किसी को भी सभा की अनुमति नहीं दी गई थी।

किसी को हिरासत में नहीं लिया गया

कोरोना के चलते न्यूयॉर्क में कोई भी बड़ी सभा करने की अनुमति नहीं है। सेराक्यूज के पुलिस चीफ केंटन बकनर ने कहा कि अब तक इस मामले में किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

दुनिया की कुल सिविलियन गन में 48% अमेरिकियों के पास
अमेरिका में करीब 31 करोड़ हथियार हैं, 66% लोगों के पास एक से ज्यादा बंदूक हैं। दुनियाभर की कुल सिविलियन गन में से 48% सिर्फ अमेरिकियों के पास है। 89% अमेरिकी लोग अपने पास बंदूक रखते हैं। इनमें से 66% लोग एक से ज्यादा बंदूक रखते हैं। अमेरिका में बंदूक बनाने वाली इंडस्ट्री का सालाना रेवेन्यू 91 हजार करोड़ रुपए का है। 2.65 लाख लोग इस कारोबार से जुड़े हुए हैं। अमेरिकी इकोनॉमी में हथियार की बिक्री से 90 हजार करोड़ रुपए आते हैं। अमेरिका में हर साल एक करोड़ से ज्यादा बंदूकें यहां बनती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मिनेपोलिस में शूटिंग के बाद वाहनों को रोक कर जांच करती पुलिस।

No comments:

Post a Comment