Tuesday, May 12, 2020

अब तक 43.40 लाख संक्रमित और 2.92 लाख मौतें: अमेरिका में अगस्त तक 1.47 लाख लोगों की जान जा सकती है May 12, 2020 at 03:51PM

दुनिया में करोनावायरस से अब तक 43 लाख 40 हजार 58 लोग संक्रमित हो चुके हैं। दो लाख 92 हजार मौतें हो चुकी हैं, जबकि 16 लाख दो हजार 155 लोग ठीक हो चुके हैं। सिएटल स्थित इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवैल्यूएशन ने बुधवार को कहा कि अमेरिका में अगस्त की शुरुआत तक 1 लाख 47 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो सकती है। पहले के अनुमान से यह 10 हजार ज्यादा है।

ट्विटर:हमेशा घर से काम करने की अनुमति

ट्विटर के कर्मचारी न केवल कोरोनावायरस महामारी के दौरान बल्कि इसके बाद भी अगर वे चाहे तो हमेशा के लिए अपने घर से काम कर सकते हैं। ट्विटर ने मंगलवार को बयान जारी कर कहा, “अगर हमारे कर्मचारी घर से काम करने की स्थिति में हैं और वे ऐसा हमेशा के लिए चाहते हैं तो हम इसे पूरा करने का प्रयास करेंगे।” इसके अलावा कर्मचारियों के पास सुरक्षा का ध्यान रखते हुए कंपनी के कार्यालयों में काम करने का विकल्प खुला रहेगा। बयान के अनुसार ट्विटर सितंबर के पहले अपना कार्यालय नहीं खोलेगा और उसके पहले कुछ अपवादों को छोड़ किसी भी तरह की व्यापारिक यात्रा नहीं होगी।

अमेरिका में लॉकडाउन हटाने को लेकर चेतावनी

अमेरिका की कोरोना टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. एंथनी फॉसी ने अमेरिकी राज्यों से लॉकडाउन हटाने को लेकर चेतावनी दी है। अगर माहामीर को काबू में करने की क्षमता विकसित किए जाने से पहले राज्यों को राहत दी जाती है तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं।

रूस: तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश
अमेरिका (14.08 लाख) और स्पेन (2.69 लाख) के बाद रूस तीसरा सबसे ज्यादा संक्रमित देश बन गया है। यहां अब तक 2 लाख 32 हजार 243 मरीज मिल चुके हैं। यहां लगभग 10 दिनों से हर दिन 10 हजार से ज्यादा केस मिल रहे हैं। वहीं, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रवक्ता दिमीत्री पेस्कोव भी संक्रमित पाए गए हैं।

2.83 लाख से ज्यादा की मौत पार: डब्ल्यूएचओ
24 घंटे में दुनियाभर से 4261 मौतें सामने आई हैं। कुल मौतों का आंकड़ा 2.83 लाख हो गया है। डब्ल्यूएचओ ने बुधवार को कहा कि दुनिया भर में कुल संक्रमितों की संख्या 40 लाख 88 हजार 848 हो गई है। 24 घंटे में 82,591 मामले सामने आए हैं। ज्यादातर मामले यूरोप में दर्ज किए गए हैं, जहां इनकी संख्या 17 लाख 55 हजार 790 है। यहां कुल 1 लाख 57 हजार 880 मौतें हुई हैं।

फ्रांस: 27 हजार मौतें

फ्रांस में 24 घंटे में 348 नई मौतें सामने आई हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर बुधवार को 27 हजार के पार हो गई। इसी के साथ अमेरिका, ब्रिटेन और इटली के बाद फ्रांस कोरोना से बुरी तरह प्रभावित देशों में चौथे नबंर पर आ गया। यहां अब तक 1 लाख 40 हजार 227 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि अब तक 57,785 लोग ठीक हो चुके हैं।

लेबनान: टोटल लॉकडाउन

लेबनान में अब तक 870 मरीज मिल चुके हैं, जबकि 26 लोगों की जान जा चुकी है। यहां सरकार ने संक्रमण के खतरों को देखते हुए टेटल लॉकडउन की घोषणा की है। चार दिनों पहले ही पाबंदियों में राहत दी गई थी, जिसके बाद केस अचानक बढ़ने लगे। मंगलवार को यहां 11 नए मामले सामने आए।

मिस्र: 347 नए मामले
मिस्र में मंगलवार को कोरोना के 347 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,093 हो गई है। मिस्र के स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता खालिद मेगाहेद ने मंगलवार को बताया कि मंगलवार को 11 मरीजों की मौत हो गई। इससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 544 हो गई है। अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मेगाहेद ने महामारी के खिलाफ जंग लड़ रही मिस्र की नर्सों के प्रयासों और बलिदानों की प्रशंसा की और उन्हें ‘मिस्र की सफेद सेना’ कहा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कैलिफोर्निया के एक अस्पताल में इंटेसिव केयर यूनिट में भर्ती कोरोना मरीज। राज्य में अब तक करीब 71 हजार मरीज संक्रमित हैं।

No comments:

Post a Comment