Saturday, May 23, 2020

भारत ईरान को पीछे छोड़कर दुनिया में 10वां और एशिया का दूसरा सबसे संक्रमित देश बनने के करीब May 23, 2020 at 07:17PM

भारत में कोरोनावायरस के मामले 1 लाख 31 हजार 420 हो गए हैं।दुनियाभर में यह 11वां सबसे संक्रमित देश है। वहीं, संक्रमण के मामले में एशिया में तीसरे नंबर पर है। 10वें सबसे संक्रमित देश ईरान में अभी 1 लाख 33 हजार 521 मामले हैं। रविवार को जब आधिकारिक आंकड़े जारी होंगे तो पूरी संभावना है कि ईरान को पीछे छोड़कर भारत दूसरे नंबर पर पहुंच जाएगा।

एशिया में तीसरे नंबर पर भारत

दुनिया के सबसे प्रभावित महाद्विपों में यूरोप पहले, नॉर्थ अमेरिका दूसरे और एशिया तीसरे नंबर पर है। इसी तरह अगर एशिया की बात करें तो इस महाद्वीप में तुर्की में सबसे ज्यादा मामले हैं। यहां 1 लाख 55 हजार 686 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इनमें से करीब 4308 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, अब भारत अभी तीसरे नंबर पर है। यहां 3868 लोगों की जान जा चुकी है।

एशिया के 10 सबसे ज्यादा संक्रमित देश

देश संक्रमण मौतें
तुर्की 1,55,686 4,308
ईरान 1,33,521 7,359
भारत 1,31,868 3,868
चीन 82,974 4,634
सऊदी अरब 70,161 379
पाकिस्तान 52,437 1,101
कतर 42,213 21
बांग्लादेश 32,078 452
सिंगापुर 31,068 23
यूएई 28,704 244

ईरान में भारत से करीब 2 हजार ज्यादा केस
ईरान में संक्रमण के मामले भारत से 2101 ज्यादा है। यहां 96 दिन में 1 लाख 33 हजार 521 मामले सामने आए हैं। वहीं, भारत में 116 दिन में 1 लाख 31 हजार 420 केस मिले। भारत में मई में सबसे ज्यादा 94 हजार 163 मामले सामने आए हैं। वहीं, ईरान में अप्रैल में सबसे ज्यादा 49 हजार 47 केस मिले।

एशिया: 9.37 लाख संक्रमित

एशिया में 9 लाख 37 हजार 210 लोग संक्रमित हैं, जबकि 27 हजार 068 लोगों की जान जा चुकी है। यहां सबसे ज्यादा 7,359 मौतें ईरान में हुई हैं। इस महाद्वीप में भारत में सबसे तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। 19 मई के बाद यहां संक्रमण का आंकड़ा पांच हजार के ऊपर ही रहा है। शनिवार को यहां 6661 केस मिले हैं। अगर यहीं रफ्तार रही तो चार दिनों में यहां तुर्की से भी ज्यादा मामले हो जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
देश में लॉकडाउन के दौरान नई दिल्ली स्थित राजपथ पर शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा।

No comments:

Post a Comment