Sunday, April 26, 2020

चीन के जिस शहर वुहान से संक्रमण शुरू हुआ, वहां अस्पतालों में संक्रमित मरीजों की संख्या जीरो हुई April 26, 2020 at 04:25AM

चीन के जिस शहर वुहान से कोरोनावायरस संक्रमण की शुरूआत हुई थी। अब वहां के अस्पतालों में वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या जीरो हो गई है। चीन के स्वास्थ्य अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। उन्होंनेबताया कि हुबेई प्रांत की राजधानी वुहान में अस्पताल में अब कोई भी कोरोना का मरीज भर्ती नहीं है। वुहान में लॉकडाउन बीते आठ अप्रैल को हटाया गया था। यह शहर76 दिनों तक लॉकडाउन रहा था।


चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन के प्रवक्ता मि फेंग ने बीजिंग में प्रेस कॉन्फ्रेंस मेंबताया कि मेडिकल वर्कर्स के कठिन प्रयासों और लोगों की मेहनत से यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, वुहान में भर्ती कोरोनावायरस का आखिरी मरीज शुक्रवार को ठीक हो गया।

हुबेई प्रांत में 50 से भी कम संक्रमित
अधिकारियों ने बताया कि हुबेई प्रांत में अब 50 से भी कम संक्रमित रह गए हैं। यहां पिछले 20 दिनों में संक्रमण का कोई नया मामला नहीं सामने आया है।चीन में पिछले 24 घंटे में 11 नए मामले सामने आए हैं। इसमें से पांच मामले बाहर से आए थे, जबकि बाकी 6 लोकल ट्रांसमिशन के थे। पांच लोगों को हेइलोंगजियांग प्रांत में भर्ती कराया गया है। चीन का यह प्रांत रूस से सटा हुआ है। यहां की राजधानी हार्बिन और एक शहर सुइफेने में संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़े हैं। इसके चलते रूस से सीमा को भी बंद कर दिया गया है।

लगातार 11 दिन से कोई भी मौत नहीं हुई
चीन में पिछले 11 दिनों से एक भी मौत नहीं दर्ज की गई है। चीन में अभी तक संक्रमण के कुल 82 हजार 827 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 4 हजार 632 लोगों की मौत भी हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह फोटो चीन की राजधानी बीजिंग की है। वहां महिला अपने बच्चे के साथ फेस मास्क पहनी नजर आई। चीन के स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक, वुहान में आखिरी संक्रमित मरीज शुक्रवार को ठीक हो गया।

No comments:

Post a Comment