Sunday, April 5, 2020

सस्ती सिगरेट खरीदने फ्रांस से पैदल स्पेन जा रहा व्यक्ति गिरफ्तार, जुर्माना भी लगा; चेकपॉइंट पर कार रोके जाने के बाद पहाड़ी रास्ता चुना था April 05, 2020 at 06:12PM

फ्रांस के एक व्यक्ति पर कोरोनावायरस महामारी के दौरान नियमों के उल्लंघन करने पर जुर्माना लगाया गया है। यह व्यक्ति शनिवार को दक्षिण फ्रांस के पेर्पिग्नन शहर से स्पेन के ला जोन्केरा शहर सस्ती सिगरेट लेने के लिए पैदल जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पहले व्यक्ति ने कार से जाने की सोची, लेकिन चेकपॉइंट पर उसे रोक दिया गया।

इसके बाद उसने दो देशों की सीमाओं को बांटने वाले पहाड़ी रास्ते को चुना। यहां वह झाड़ियों के बीच से गुजरते हुए एक झरने में गिर गया। इसके बाद वह पाइरेनीज इलाके की पुलिस के हाथ लगा। व्यक्ति को अधिक ठंड लग गई थी, जिससे उसका खुद पर नियंत्रण नहीं रह गया था। इस कारण वह किसी से संपर्क नहीं कर सका।

135-यूरो जुर्माना लगाया

पुलिस ने ट्विटर पर जानकारी दी कि झरने में गिरे व्यक्ति को बचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मदद ली गई। उस पर एंटी-कोरोनावायरस नियमों के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया। हालांंकि उसके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।जान बचने के बाद व्यक्ति ने (135-यूरो) 11 हजार 131 रुपए का जुर्माना भरा। इसके बाद पुलिस ने उसे घर पर रहने के हिदायत देकर छोड़ दिया।

फ्रांस में स्पेन से चीजें सस्ती

दुनियाभर में कोरोनावायरस के कारण ज्यादातर देशों ने अपनी सीमाएं सील कर लॉकडाउन घोषित किया है। फ्रांस में भी लॉकडाउन हैं, लेकिन यहां जरूरी चीजों को उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसे में स्पेन के लोग यहां से सिगरेट, शराब, खाने की चीजें और ईंधन खरीदने आते हैं। क्योंकि स्पेन के मुकाबले फ्रांस में चीजें सस्ती होती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

No comments:

Post a Comment