Thursday, April 23, 2020

अब तक 1 लाख 90 हजार मौतें: अमेरिका में 27 लाख से ज्यादा संक्रमित, संसद ने 33 लाख 51 हजार करोड़ के राहत पैकेज को मंजूरी दी April 23, 2020 at 05:17PM

दुनिया में कोरोनावायरस से अब तक एक लाख 90 हजार 654 लोगों की मौत हो चुकी है। 27 लाख 18 हजार संक्रमित हैं, जबकि 7 लाख 45 हजार 620 ठीक हो चुके हैं। महामारी से बुरी तरह प्रभावित अमेरिका में 8 लाख 80 हजार से ज्यादा पॉजिटिव केस सामने आए हैं और 49 हजार 845 मौतें हुई हैं। अमेरिकी संसद ने शुक्रवार को 484 बिलियन डॉलर (करीब 33 लाख 51 हजार 700) के राहत पैकेज को मंजूरी दे दी। इससे घाटे में चल रहे छोटे व्यापरियों को कर्ज देने की योजना दोबारा शुरू की जाएगी। इस पैकेज से अस्पतालों और टेस्टिंग गतिविधियों के लिए भी फंडिंग की जाएगी।

न्यूयॉर्क को दोबारा खोलने की मांग के साथ कार रैली में शामिल होते प्रदर्शनकारी।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प इस पैकेज के लिए एक बिल लेकर आए थे, जिसे हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव ने मंगलवार को सर्वसम्मति से पारित किया था। कोरोना संक्रमण के लिए अमेरिकी सरकार की ओर से जारी यह चौथा राहत पैकेज है।

दक्षिण अफ्रीका मई से पाबंदियों में राहत देगा
दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रैमफोसा ने गुरुवार को कहा कि 1 मई से देश में धीरे-धीरे कोरोना से जुड़ी पाबंदियों में राहत दी जाएगी। संक्रमण से निपटने के लिए पांच स्तर वाली एक अलर्ट प्रणाली भी अपनाई जाएगी। 1 मई से पाबंदियों को पांचवे स्तर से चौथे स्तर पर लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी भी हमारे देश में वायरस के संक्रमण के रेट और इसके फैलने के तरीके के बारे में ज्यादा पता नहीं है। ऐसे में हमें यह फैसला करना पड़ा। फिलहाल यहां पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराया जा रहा है।

दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में चांद रमजान के पहले दिन चांद का इंतजार करते मुसलिम समुदाय के लोग।

ब्रिटेनने वायरस के लिए वैक्सिन तैयार किया

ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोनावायरस से लड़ने के लिए दवा तैयार की है और इसका इंसानों पर ट्रायल शुरू हो गयाहै। वैज्ञानिकों का दावा है कि इस वैक्सीन के सफल होने के80% चांस हैं। इस दवा के ट्रायल प्रोग्राम के लिए करीब 187 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।ब्रिटेन के स्वाथ्य मंत्री मैट हैनकॉक ने कहा कि आखिरकार हम दुनिया के पहले देश हैं, जिसने ऐसी दवा विकसित की है। हम इस जानलेवा वायरस की दवा ढूंढने के लिए अपना सबकुछ लगा देंगे।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 8 लाख 80 हजार 204 49 हजार 845 85 हजार 922
स्पेन 2 लाख 13 हजार 024 22 हजार 157 89 हजार 250
इटली 1 लाख 89 हजार 973 25 हजार 549 57 हजार 576
फ्रांस 1 लाख 58 हजार 183 21 हजार 856 42 हजार 088
जर्मनी 1 लाख 51 हजार 784 5 हजार 404 1 लाख 3 हजार 300
ब्रिटेन 1 लाख 38 हजार 078 18 हजार 738 उपलब्ध नहीं
तुर्की 1 लाख 1 हजार 790 2 हजार 491 18 हजार 491
ईरान 87 हजार 026 5 हजार 481 64 हजार 843
चीन

82 हजार 798

4 हजार 632 77 हजार 207
रूस 62 हजार 773 555 4 हजार 891

ये आंकड़ेhttps://ift.tt/37Fny4L से लिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
यह तस्वीर गुरुवार को अमेरिका के फिल्डेल्फिया स्थित एक पार्किंग लॉट में ली गई है। डॉक्टर एक संदिग्ध संक्रमित का स्वाब सैंपल ले रही हैँ। अमेरिका में संक्रमण से अब तक 49 हजार से ज्यादा मौतें हुई हैं।

No comments:

Post a Comment