Thursday, March 19, 2020

फांसी से एक दिन पहले दोषी विनय की मां बोलीं- बेटे को आखिरी बार अपने हाथ की बनी पूड़ी-सब्जी और कचौड़ी खिलाना चाहती हूं March 18, 2020 at 11:35PM

नई दिल्ली. निर्भया के गुनहगार विनय शर्मा की मां ने फांसी से पहले बेटे को अपने हाथ की बनी पूड़ी-सब्जी और कचौड़ी खिलाने की इच्छा जताई है। विनय समेत निर्भया के चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5:30 बजे तिहाड़ जेल में फांसी दी जानी है। सुप्रीम कोर्ट ने 14 जनवरी को विनय की क्यूरेटिव याचिका खारिज कर दी थी। वहीं, फरवरी में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी उसकी दया याचिका खारिज कर दी थी।इस मामले के चार दोषियों के सारे कानूनी विकल्प खत्म हो चुके हैं।

दिल्ली में 16 दिसंबर 2012 को चलती बस मेंनिर्भया के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को सात साल तीन महीने बीत चुके हैं। 26 साल के विनय शर्मा को मुकेश सिंह (32), पवन गुप्ता (25) और अक्षय कुमार सिंह (31) के साथ फांसी दी जानी है। ट्रायल कोर्ट ने पांच मार्च को 20 तारीख के लिए डेथ वॉरंट जारी किया था। मामले के पांचवे दोषी राम सिंह ने 2015 में तिहाड़ जेल में फांसी लगा ली थी। छठा दोषी नाबालिग था। वह सुधार गृह में तीन साल की सजा काटने के बाद रिहा हो चुका है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दोषी विनय शर्मा। (फाइल फोटो)

No comments:

Post a Comment