Friday, March 6, 2020

क्लिंटन का खुलासा- राष्ट्रपति पद का तनाव कम करने के लिए मोनिका लेविंस्की से संबंध बनाए थे, देश का ख्याल नहीं रखा March 06, 2020 at 06:54PM

वॉशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने करीब 25 साल बाद स्वीकार किया है कि व्हाइट हाउस में रहते मोनिका लेविंस्की से उनके प्रेम संबंध बन गए थे। इससे उन्हें राष्ट्रपति पद का तनाव दूर करने में मदद मिली थी।क्लिंटन ने कई अंतरंगबातों का जिक्र डॉक्यूमेंट्री ‘हिलेरी’ में किया है। इसे शुक्रवार को रिलीज किया गया।

यह पहली बार है, जब वे स्कैंडल पर खुलकर बोले। उनसे पूछा गया कि परिवार, शादी और देश को लेकर इतना बड़ा जोखिम क्यों लिया। इस पर बोले- तब मैंने इन सबके बारे में नहीं सोचा। व्हाइट हाउस के काम के दबाव में राह से भटक गया। क्लिंटन ने पहली बार मोनिका से माफी मांगी और कहा कि इसके बाद उसकी जिंदगी को इस अफेयर से आंका जाता रहा।

18 साल की बेटी के सामने अफेयर स्वीकारना ज्यादा तकलीफदेह था
बिल क्लिंटन के मुताबिक, जब व्हाइट हाउस की इंटर्न मोनिका लेविंस्की से पहली मुलाकात हुई, तब उन पर काम का अत्यधिक दबाव था। उन्हें उस वक्त लगा था कि यही वह शख्स है, जो उनके दिलो-दिमाग को कुछ पल के लिए राहत दे सकती है। मोनिका की बदौलत उन्हें दबाव से जूझने में मदद मिली। कई बार आप महसूस करते हैं कि आप चारों तरफ से घिर गए हैं। आप 15 राउंड प्राइज की फाइट लड़ रहे थे, जिसे बढ़ाकर 30 राउंड कर दिया गया है। उस वक्त काम के दबाव में मेरी हालत ऐसी होती थी जैसे कोई मुक्केबाज 30 राउंड खेलकर पस्त हो चुका हो। ऐसे में मोनिका में मुझे राहत की किरण नजर आती थी। मैंने हिलेरी को स्कैंडल के बारे में सब कुछ बता दिया था। सबसे शर्मिंदा करने वाला पल वो था, जब मैंने अफेयर की बात 18 साल की बेटी चेल्सिया को बताई। वह हिलेरी के सामने सच स्वीकारने से ज्यादा तकलीफदेह था।

महाभियोग से बचे, दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बने
हिलेरी अपने पति के पक्ष में महाभियोग का सामना करने का मन बना चुकी थी। स्कैंडल के चलते 1998 में बिल को महाभियोग का सामना करना पड़ा। लेकिन वे बच गए और उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में दूसरा कार्यकाल भी पूरा किया। बिल ने इससे पहले मोनिका लेविंस्की के साथ संबंधों को लेकर 2018 में अपनी बात रखी थी। उस वक्त उन्होंने लेविंस्की से माफी मांगने से इनकार कर दिया था।

हिलेरी ने माना- शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई थी
बिल की पत्नी हिलेरी ने भी इंटरव्यू में माना कि इस स्कैंडल के बाद मैं पूरी तरह बर्बाद हो गई थी। हमारी शादी टूटने की कगार पर थी। मैरिज काउंसलर के पास जाना पड़ा था। हिलेरी ने कहा- वे इस डॉक्यूमेंट्री के लिए इसलिए राजी हुईं, क्योंकि वे किसी चीज से भागना नहीं चाहती थीं। स्कैंडल का खुलासा होने के बाद परिवार छुट्टियों पर चला गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की। (फाइल फोटो)

No comments:

Post a Comment