Monday, March 23, 2020

संक्रमण फैलने की अफवाह से कोलंबिया की जेल में भगदड़, 23 कैदियों की मौत और 83 घायल March 22, 2020 at 11:12PM

बोगोटा. कोलंबिया की राजधानी बोगोटा की जेल में कोरोनोवायरस के संक्रमण फैलने की अफवाह से शनिवार रात भगदड़ मच गई।इस दौरान जेल तोड़कर भागने की कोशिश में 23 लोगों की मौत हो गई और 83 लोग घायल हो गए। इससे पहले इसी जेल से कई वीडियो भी सामने आए थे, जिनमें कैदियों ने दावा किया था कि उन्हें कुत्तों की तरह रखा जा रहा है।हालांकि, यहां की न्याय मंत्रीमार्गरिटा कैबेलो ने संक्रमण फैलने की अफवाह को घटना की वजह मानने से इनकार कर दिया है।

मार्गरिटा कैबेलो ने रविवार को कहा, ‘‘देश के लिए आज का दिन बहुत दर्दनाक है। पिछली रात बोगोटो की ला मॉडेलो जेल से कैदियों ने भागने की कोशिश की और इस दौरान हुई भगदड़ में 23 लोग मारे गए। घायलों में सात सुरक्षाकर्मी और जेल संस्थान के एक अधिकारी भी हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक है।’’

जेलों को तोड़ने की बड़े पैमाने पर साजिश की गई: कैबेलो

कैबेलो ने कहा कि शनिवार रात को देश की कई जेलों में दंगे हुए। जेलों को तोड़ने की बड़े पैमाने पर साजिश की गई थी।उन्होंने कोरोनावायरस के संक्रमण फैलने की बात मानने से इंकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि लोग वायरस से बचने की कोशिश नहीं कर रहे थे। यह उनकी भागने की साजिश थी, जिसे नाकाम कर दिया गया। इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी भी कोई भी घटना जिम्मेदार नहीं है। अभी तक जेल में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला सामने नहीं आया है। बता दें कि कोलंबिया में अब तक संक्रमण के 231 मामले सामने आए हैं। इसमें दो लोगों की मौत हो चुकी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोलंबिया की राजधानी बोगोटा में ला मॉडेलो जेल के बाहर रोते मारे गए कैदियों के परिजन।

No comments:

Post a Comment