Monday, January 27, 2020

भारतवंशी छात्रा एन्नरोज जेरी का शव झील से बरामद, 21 जनवरी से लापता थी January 27, 2020

वॉशिंगटन.भारतवंशी अमेरिकी छात्रा एन्नरोज जेरी का शव स्टेट ऑफ इंडियाना की सेंट मेरी झील से शुक्रवार को बरामद किया गया। जेरी 21 जनवरी से लापता थी। वह यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डैम में पढ़ती थी और इसी साल साइंस बिजनेस विषय में अपना ग्रैजुएशन पूरा करने वाली थी। यूनिवर्सिटी ने उसके निधन पर शोक प्रकट किया है।

लापता होने की सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पहले पुलिस को लगा कि जेरी किसी खतरे में हो सकती है। इसे ध्यान में रखते हुएसिल्वर अलर्ट भी जारी किया गया था। हालांकिदो दिनतक कोई सुराग नहीं मिलने के बाद झील के पास उसे ढूंढ़ना शुरू किया गया था।

शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान

जेरी के परिवार के मुताबिक, उसके शव पर किसी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले थे। उसका मोबाइल फोन भी सही सलामत पाया गया। ऐसी आशंका हैकि वह टहलने या जॉगिंग करते समय झील में गिर गई होगी। जेरी का जन्म केरल के एर्णाकुलम में हुआ था। वह 2000 में अपने पिता और परिवार के साथ अमेरिका गई थी। उसके पिता जेरी जेम्स एक आईटी प्रोफेशनल और मांरेनी जेरी एक डेंटिस्ट हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एन्नरोज जेरी यूनिवर्सिटी ऑफ नोट्रे डैम की छात्रा थी।

No comments:

Post a Comment